सर्दियां ऐसा मौसम होती हैं जिनमें हमेशा फूल और पौधों से जुड़ी समस्याएं दिखने लगती हैं। कई पौधे ज्यादा सर्दी होने के कारण मर भी जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी रहते हैं जो सर्दियों के समय गार्डन की शोभा बढ़ा देते हैं। जैसे गुलाब का पौधा हमेशा सर्दियों में ही खिलता है। पर क्या आपको पता है कि सर्दियों में कुछ ऐसे बेल वाले प्लांट्स यानी क्रीपर प्लांट्स बहुत ज्यादा खिलते हैं।
जरा सोचिए कि फूलों से भरी हुई बालकनी कितनी अच्छी लगेगी। इसलिए अगर आप इस मौसम में कोई पौधा उगाने के बारे में सोच रहे हैं तो ये 5 क्रीपर प्लांट्स ट्राई कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि वो कौन से पौधे हैं।
जिस तरह से नॉर्मल जैस्मिन गर्मियों में खिलता है जैस्मिन की ये प्रजाति सर्दियों में भी अच्छी रहती है। ये विंटर टॉलरेंट पौधा है जिसे मीडियम पानी की जरूरत होती है। ये कम धूप में भी अच्छा खिल जाता है इसलिए इसे सर्दियों में लोग अपने घर में लगाते हैं।
इसमें सफेद फूल आते हैं। हालांकि, सर्दियों के मौसम में आप इसे लगा सकते हैं, लेकिन पहली फ्लावरिंग मार्च से लेकर गर्मी तक ही शुरू होती है। ये पूरी सर्दी सर्वाइव कर जाता है और अगर आप इसे इस मौसम में लगाएंगे तो मार्च तक ये अच्छे से फूल देने लायक हो जाएगा। बस सर्दियों में इसे धूप में रखें और गर्मियों में इसके फूलों के लिए तैयार रहें। एक बार ये अच्छे से लग गया तो इसमें अक्टूबर, नवंबर और कुछ मामलों में दिसंबर में भी फूल आते रहते हैं। पर पहला फ्लावरिंग सीजन वसंत और गर्मियों में ही होगा।
इसे जरूर पढ़ें- अगर कम स्पेस में बनाया है होम गार्डन, तो सब्जियों से लेकर फूल उगाने तक ये 5 टिप्स आएंगे काम
इसमें बहुत ही खूबसूरत पाउडर ब्लू रंग के फूल खिलते हैं और ये गुच्छों में होता है। यही कारण है कि इसे कई लोग अपने घरों में लगाते हैं। ये काफी लो मेंटेनेंस पौधा है और ये एवरग्रीन होता है। सर्दियों से लेकर गर्मियों तक ये हर मौसम में खिलता है। इसे बहुत ज्यादा धूप की जरूरत भी नहीं होती है और इसका ग्रोइंग सीजन भी ज्यादा नहीं होता है। अगर आप इसे अभी लगाएंगे तो एक दो महीने में अच्छे फूल इसमें आने लगेंगे।
इसे पानी भी कम ही लगता है और बहुत ज्यादा गर्मी में इसके फूल गिर जाते हैं, लेकिन नम मौसम इसके लिए सबसे उपयुक्त होता है। इसलिए इसे लगाना एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
इस क्रीपर प्लांट को अपना नाम इसके फूलों की वजह से मिला है। इसके फूल कुछ ऐसे दिखते हैं जैसे आग की लपटें एक साथ रंग बिखेर रही हों। ये ऑरेंज और येलो के शेड्स में होता है। इसमें सर्दियों और स्प्रिंग सीजन में तो इतने फूल देखने को मिलते हैं कि आप गिन नहीं पाएंगे। एकसाथ 15-20 फूल एक ही गुच्छे में लगते हैं।
इस पौधे को हमेशा पानी की जरूरत पड़ती है और इसे सूरज की रोशनी कम चाहिए होती है। ये एवरग्रीन पौधा है जिसे आप अपने गार्डन में लगा सकते हैं।
स्वीट पोटेटो यानी शकरकंद की एक वेराइटी बेल में उगती है और ये बहुत ही आकर्षक दिखने के साथ-साथ आपके लिए पौष्टिक आहार भी पैदा कर सकता है। ये सर्दियों में तो काफी अच्छे फल पैदा कर सकता है और इसमें पर्पल रंग के फूल भी खिलते हैं। इसे कई लोग अपने घरों में लगाते हैं और कुछ इससे शकरकंद निकालते हैं तो कुछ इसे सिर्फ शो के लिए रखते हैं।
इसकी जड़ असल में शकरकंद या स्वीट पोटेटो पैदा करती है। ये साल भर हरा भरा और फूल पैदा करने वाला पौधा है और इसे बहुत ज्यादा धूप की जरूरत भी नहीं होती है।
इसे जरूर पढ़ें- खाद-पानी डालने के बाद भी मर रहे हैं पौधे तो ये हैक्स करेंगे मदद
वैसे तो बोगनवेलिया का सीजन गर्मी माना जाता है, लेकिन इसे बारहमासी पौधा कहा जा सकता है। ये पौधा हर सीजन में फूल देता है और अगर आपने इसे घर पर लगाया है तो कुछ शुरुआती दिनों के अलावा ज्यादा पानी की जरूरत भी इसे नहीं होती है।
हां, इसे धूप की जरूरत होती है और अगर आप इसे अच्छी धूप में रखेंगे तो इसमें ज्यादा फूल आएंगे। सर्दी हो या गर्मी इसे किसी भी सीजन में लगाया जा सकता है।
तो अब आप जान गए होंगे कि किस तरह के पौधे आप अपने गार्डन में लगा सकते हैं। इन्हीं पौधों से अपने गार्डन की रौनक बढ़ाएं और अगर आपको लगता है कि इस स्टोरी में किसी और पौधे को भी जोड़ना चाहिए तो हमें हरजिंदगी के फेसबुक पेज पर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।