ठंड आने के कारण अब धूप निकलनी भी कम हो गई है। अब तक घर में कपड़े धोकर आसानी से सुख जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ठंड के दिनों में तो लोग कपड़े धोने से पहले घर के बाहर जाकर मौसम देखते हैं कि कपड़े सुखेंगे के नहीं।
कई बार तो ऐसा भी होता है कि कपड़े धोने जितने समय में धूप चली जाती है। ठंड के कपड़े मोटे होते हैं, इसलिए इनको धूप की भी ज्यादा जरूरत होती है। कपड़े ठीक से नहीं सूखने के कारण बदबू की समस्या शुरू हो जाती है।
इन अजीब बदबू के कारण उन्हें पहनना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको बताएंगे कि कपड़ों से दुर्गंध कैसे दूर कर सकते हैं।
ठंड के मौसम में अगर आपने कपड़ों को अच्छी धूप नहीं लगने दी, तो इनपर सफेद दाग भी पड़ जाते हैं, इसे अम्ब्रेला फॉल कहते हैं।
जैसे कपड़ों पर सफेद छट्टे के दाग देखने में बुरे लगते हैं, वैसे ही उनसे बदबू भी आने लगती है। ठंड के दौरान गीले कपड़ों से आने वाली इस गंध को दूर करने के कुछ सामान्य तरीके हैं।
बहुत से लोग पूरे सप्ताह पहने जाने वाले कपड़ों को एक साथ वॉशिंग मशीन या कपड़े धोने की टोकरी में रख देते हैं। यदि आपने गर्मियों के दौरान ऐसा किया तो कोई बात नहीं। लेकिन अगर आपने ठंड के दौरान किया है तो ऐसा न करें।
कपड़ें धोते समय बाल्टी में डालें ये चीज (How To Remove Musty Smell From Clothes)
ठंड के के दौरान हवा में नमी बहुत अधिक होती है और यही कारण है कि गीले कपड़े आसानी से सुखाना नहीं चाहते। ऐसे में कपड़ों में बैक्टीरिया पनपने की संभावना बहुत ज्यादा रहती है।
कपड़ों से बदबू आना आम बात है। ठंड में कई बार बारिश भी होती है, जिसकी वजह से मौसम में कपड़ों को इन कीटाणुओं और फफूंदों से बचाने के आप अपने पसीने वाले कपड़ों को धोने से पहले पंखे के नीचे सुखा सकते हैं। आप कभी भी ठंड के कपड़ों को एक साथ इकट्ठा करके न रखें। धोने से पहले उन्हें हवा लगने दें। (सफेद कपड़े धोते समय पानी में मिलाएं बस ये एक चीज)
या फिर इसे कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें। कपड़े धोने के बाद कपड़ों में थोड़ा डेटॉल डाल दें। अगर सूरज न भी निकले तो भी आप छत पर इसे हवा में सूखने दें। कपड़ों को जब तक न पहनें, जब तक ये अच्छे से हवा में सूख नहीं जाते।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों के मौसम में ऐसे रखें कंबल-रजाई का ख्याल, लंबे समय तक रहेगा आरामदायक
घर में इस तरह सुखाएं
इस ठंड के मौसम में धूप देखना वाकई भाग्यशाली जैसा अहसास होता है। मान लीजिए, आपको कुछ दिनों में धूप दिखाई देगी। क्या इसका मतलब यह है कि आप कपड़े सूखने के लिए सूरज उगने तक इंतजार करेंगे।
इसके बजाय घर पर ही सुखाने की व्यवस्था करें। आप घर के अंदर या बालकनी पर अस्थायी रस्सियां लटका सकते हैं।(कपड़ों को चमकाने का आसान तरीका)
अन्यथा कपड़े सुखाने के स्टैंड खरीद लें। यदि आपके पास बालकनी नहीं है, तो कपड़ों को हवा में सुखाने के लिए खिड़की के पास या पंखे के नीचे लटका दें। ठंड में ऐसा करना जरूरी है, वरना आपके कपड़ों से बदबू आएगी ही।
इसे भी पढ़ें-Cleaning Hacks: सर्दियां आने से पहले ऐसे कर लें अपने कंबल और रजाई की सफाई
इन चीजों में धोएं
ठंड के कपड़ों को अगर आप इजी में धोते हैं तो बदबू आने की कम संभावना है। अगर आप केवल हवा में भी कपड़ों को सुखाएंगे, तो इनमें बदबू नहीं आएगा।
आप ऐसे डिटर्जेंट का उपयोग कर सकते हैं जो आपके कपड़ों को कीटाणुरहित कर सकें और खुशबूदार भी हो। कपड़ों को पानी से अच्छे से धोने के बाद इसमें एक ढक्कन नींबू या गुलाब की खुशबू वाले डिटर्जेंट डाल सकते हैं। यह कपड़ों में ताजगी लाने के लिए होते हैं।
कपड़े धोते समय आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। ऐसे डिटर्जेंट का उपयोग करें जो आपके कपड़ों को कीटाणुरहित कर सकें। डिटर्जेंट में सिरका और बेकिंग सोडा मिलाकर कपड़े धोएं।
सिरका और बेकिंग सोडा फंगस को दूर करने में बहुत प्रभावी होते हैं। ये सामग्रियां दुर्गंध को खत्म करने के लिए भी अच्छा काम करती हैं। आप अपने कपड़ों में ताजगी लाने के लिए नींबू या गुलाब की खुशबू वाले डिटर्जेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों