herzindagi
love yourself again after a breakup tips

ब्रेकअप के बाद इन तीन तरीकों की मदद से सीखें खुद से प्यार करना

ब्रेकअप के बाद पूरी तरह टूट जाना स्वाभाविक है। इस स्थिति में खुद को दोबारा पाने और प्यार करने के लिए आप कुछ आसान टिप्स अपना सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2020-08-14, 15:03 IST

ब्रेकअप शब्द सुनने में भले ही सामान्य लगे, लेकिन यह वास्तव में उतना भी सामान्य नहीं है। इसका एक गहरा असर किसी भी लड़की के जीवन पर पड़ता है। जब आप किसी से बेहद प्यार करती हैं और उसके साथ अपने जीवन बिताने के सपने देख रही होती हैं, तब अचानक आपको उसे अलग होना पड़ जाए तो यकीनन आपको काफी दुख होगा। कई बार तो लड़की निराशा के अंधकार में इस कदर डूब जाती हैं कि उसे बाहर निकलने का रास्ता ही नजर नहीं आता। ब्रेकअप के बाद तनाव व अवसाद की स्थिति सामान्य है।

अमूमन लड़कियां अधिक इमोशनल होती हैं, इसलिए ब्रेकअप का अधिक गहरा असर उन पर ही पड़ता है। कुछ लड़कियों को तो कुछ भी करने का मन नहीं करता, यहां तक कि उन्हें खुद पर  ही गुस्सा आने लगता है। अक्सर वह ब्रेकअप के लिए खुद को ही जिम्मेदार मानती हैं और इस तरह उनकी सोच उनके जीवन को नकारात्मक दिशा में ले जाती हैं। लेकिन अगर आप इन सबसे बचना चाहती हैं और ब्रेकअप के बाद खुद से प्यार करना चाहती हैं तो इसके लिए आप  इन आसान टिप्स को अपना सकती हैं-

इसे भी पढ़ें: सिर्फ दिल पर नहीं पूरे शरीर पर होता है ब्रेकअप का असर, कुछ ऐसे निपटें इस तकलीफ से

खुद को करें पैम्पर

easy tips to love yourself again after a breakup inside

जब आप रिश्ते में थीं, तब आपने यकीनन अपने पार्टनर की खुशियों को खुद से पहले रखा होगा। लेकिन अब जब आप रिश्ते में नहीं है तो यह वक्त है कि आप खुद पर ध्यान देना शुरू करें। खुद को पैम्पर करना शुरू करें। एक स्पा सेशन लें या फिर एक न्यू हेयरकट लें। इस तरह जब आप खुद को पैम्पर करती हैं तो यकीनन आपको काफी अच्छा लगता है और मन का दुख भी कम होता है। हो सकता है कि आपका ऐसा कुछ करने का मन ना कर रहा हो, लेकिन फिर भी इस तरह की एक्टिविटी करें।

 

नई हॉबीज

love yourself again after a breakup inside

जब कोई व्यक्ति खाली होता है, तो हमेशा उसे अपनी पुरानी यादें ही कचोटती रहती हैं। इसलिए खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करें। इसके लिए आप कुछ नई हॉबीज की तरफ बढ़ाएं या फिर जिस काम को आप लंबे समय से करने की सोच रही थीं, उसे ही शुरू करें। इससे ना सिर्फ आपका समय अच्छा बीतता है। (ऑफिस कलीग से हो गया है ब्रेकअप) बल्कि जब आप खुद को ग्रो करते हुए देखती हैं और आपको कुछ नए लोगों का साथ मिलता है, तो इससे आपको अपने दुख से बाहर निकलने का मौका मिलता है। साथ ही आप धीरे-धीरे खुद को प्यार करना भी सीख जाती हैं।

 

इसे भी पढ़ें: ये 3 गलतियां ब्रेकअप के बाद करने से बिखर जाती है जिंदगी

खुद को दें ट्रीट 

love yourself again after a breakup inside

जब आप रिलेशन में थीं तो यकीनन आपने अक्सर अपने पार्टनर के लिए ही कुक किया होगा। हमेशा किचन में जाते समय आपके मन में पहला ख्याल यही आया होगा कि आपके पार्टनर को क्या पसंद है और फिर आपने उसकी पसंद की डिशेज बनाई होंगी। लेकिन अब वक्त है कि आप खुद को ट्रीट दें। (ब्रेकअप हुआ है! इस तरह बनें खुद का सहारा) आप उन फूड को बनाएं, जो आपको हमेशा से पसंद हैं। हो सकता है कि आपको यह बेमानी लगे, लेकिन ऐसा करके आप खुद को यह अहसास दिलाती हैं कि वास्तव में आप भी कुछ हैं और आपकी खुशियां भी उतनी ही मायने रखती हैं। इस तरह आप खुद को महत्व देना सीखती हैं।

इस लेख को पढ़ने के बाद आप ब्रेकअप के बाद भी अपने जीवन को एक सकारात्मक दिशा की ओर ले जा पाएंगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।