पुराने फ्रिज ने घर का लुक कर दिया खराब, तो इन टिप्स की मदद से बनाएं खूबसूरत

आज के इस आर्टिकल में हम आपको घर पर ही सस्ते में पुराने फ्रिज को सजाने का आसान तरीका बताएंगे। 

how  to decorate old fridge in home

फ्रिज एक ऐसी चीज है जिसे आप हर साल बदल नहीं सकते। यह आपका साथ 10 से 15 सालों तक निभाते हैं। कई लोगों के घरों में फ्रिज तो 20 साल भी चलते हैं। भले ही आप नया फ्रिज न खरीदें, लेकिन आप अपने घर को हर हर साल तरह-तरह से डेकोरेट करने की कोशिश करते हैं।

अब आपने घर में नया पेंट करवा दिया, आपने घर के पर्दे भी बदल दिए, घर में नई-नई चीजें भी खरीद ली। लेकिन फिर भी आपके घर का लुक अच्छा नहीं लग रहा है। इसका सबसे बड़ा रीजन आपके घर में पड़ा सालों पुराना फ्रिज।

आपके घर के फ्रिज की हालत पूरी तरह से खराब हो गई है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इसे कैसे सजाया जाए, तो यह आर्टिकल आपके काम काम का है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर ही अपने फ्रिज को नया लुक दे सकते हैं।

इस तरह के बड़े स्टिकर्स का करें प्रयोग (Fridge Sticker Double Door)

easy tips to decorate old fridge with stikers

अगर आपके फ्रिज बाहर से गंदा हो गया है, उसपर सब्जियों के दाग या फिर फ्रिज का पेंट उतरने लगा है, तो आपको इसके लिए फ्रिज बदलने की जरूरत नहीं है। आप इस पर इस तरह के बड़े स्टिकर्स लगा कर फ्रिज को सजा सकते हैं।

ऑनलाइन आपको एक से एक स्टिकर्स मिल जाएंगे, जो आपके फ्रिज को क्लासी लुक देने में मदद करेंगे। आपको इस तरह के स्टिकर्स को फ्रिज के फ्रंट डोर पर लगाना है और दूसरा साइड पर आप इससे मिलता हुआ ही दूसरा स्टीकर यूज कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-पुराने फ्रिज को इन तरीकों से दें नया लुक, लगेगा खूबसूरत

स्टोन वॉलपेपर या फ्लोवर वॉलपेपर का करें प्रयोग (Stone Wallpaper For Fridge)

easy tips to decorate old fridge with stone wallpapers

आप स्टीकर्स के अलावा वॉलपेपर का प्रयोग भी फ्रिज को सजाने में कर सकती हैं। ऑनलाइन आपको तरह के स्टोन डिजाइन वाले वॉलपेपर मिल जाएंगे। अगर आप इस वॉलपेपर को अपने फ्रिज पर लगाते हैं, तो इसे देखकर ऐसा लगेगा, जैसे आपका फ्रिज पत्थरों से बना हुआ है।

आप टाइल्स के डिजाइन वाले वॉलपेपरका प्रयोग भी अपने फ्रिज को सजाने में कर सकते हैं। आजकल मार्केट में फ्लोवर डिजाइन वाले फ्रिज आ रहे हैं, अगर आपको भी इस तरह के फ्रिज पसंद है, तो आप अपने पुराने फ्रिज पर फ्लोवर वॉलपेपर लगा कर इसे क्लासी लुक दे सकते हैं।ॉ

इसे भी पढ़ें- Refrigerator Cleaning Tips: अपनी सेहत के साथ फ्रिज की सेहत का यूं रखे ध्‍यान

इस तरह का कराएं पेंट (Paint for Fridge)

how to decorate fridge

अगर आप स्टीकर्स या वॉलपेपर से अपने फ्रिज को नहीं सजाना चाहते हैं, तो आप इस पर पेंट करवा सकते हैं। अगर आप अपने घर की दीवारों से मिलता हुए पेंट लगाते हैं, तो यह उतना क्लासी नहीं लगेगा।

इसलिए आप अपने घर के पर्दो से मिलता हुआ पेंट इसपर लगा सकती हैं। इसके सिवा आपके घर के दरवाजों से मिलता हुआ पेंट भी आप फ्रिज पर करवा सकती हैं। इस तरह से मैच करने पर आपके घर का लुक काफी अलग और अच्छा लगेगा। (इस तरह से रखें अपनी फ्रिज का ख्याल)

फोटो से सजाएं (How to Decorate Fridge)

decorate old fridge at home

फ्रिजइससे अच्छा और क्या होगा, जब आप अपने यादगार पलों को हर दिन देख पाएंगे। आप अपने घर के फ्रिज को अपने ढेर सारी फोटोज से सजा सकते हैं।

इस तरह कोई भी अगर आपके घर में आता है, तो एक बार आपके फ्रिज को देखने जरूर आएगा। एक तरफ जहां लोग आपके घर के फ्रिज को देखना भी पसंद नहीं करते थे, वह लोग आज खुद आपके फ्रिज को देखने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP