मानसून के मौसम में बारिश में भीगने का मजा ही कुछ और होता है, मगर बारिश के पानी में भीगने का मजा उठाने के बाद कपड़ों में लगे मिट्टी एवं कीचड़ के दाग को हटाने में पसीने छूट जाते हैं। अमूमन लोग यही सोचते हैं कि मिट्टी के दाग को साधारण पानी से ही साफ किया जा सकता है या फिर जब मिट्टी सूख जाए तब कपड़े से उसे आसानी से हटाया जा सकता है।
वैसे कई बार यह दोनों ही तरीके काफी कारगर साबित होते हैं। मगर ऐसा हमेशा नहीं होता है। अगर दाग केवल मिट्टी के हों, तो ऐसा संभव है लेकिन सड़क की मिट्टी एवं कीचड़ में कई तरह के केमिकल और तेल मौजूद होते हैं। इसलिए कपड़े पर जब कीचड़ लगता है, तो आसानी से उसके दाग नहीं जाते हैं। खासतौर पर अगर सफेद कपड़े पर कीचड़ का दाग लग जाए तो उसे निकालना और भी मुश्किल होता है।
इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर कुछ आसान और असरदार उपायों को आजमा कर इन जिद्दी दागों से छुटकारा पा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: ज्यादा बारिश की वजह से कपड़ों में लग रही है फंगस तो करें ये काम
सेब के सिरके में क्लीनिंग एजेंट होते हैं। इससे आप कई तरह के दागों का सफाया कर सकती हैं। अगर आपके कपड़े में कीचड़ का दाग लग जाता है, तो आप सेब के सिरके की मदद से उसे भी रिमूव कर सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कैसे-
सामग्री
विधि
नोट- सेब के सिरके को डायरेक्ट कपड़े पर न लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें: Easy Hacks: सिल्क के कपड़ों में लगे दाग को हटाने के आसान उपाय
बेकिंग सोडा में एक्सफोलिएटिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। किसी भी तरह के दाग को यह मिनटों में रिमूव कर सकता है। खासतौर पर कीचड़ के दाग पर इसे लगाने से वह तुरंत ही साफ हो जाते हैं। बेस्ट बात तो यह है कि बेकिंग सोडा का इस्तेमाल दाग हटाने के लिए आसानी से किया जा सकता है। यह नुस्खा मेरा खुद का अपनाया हुआ भी है, इसलिए एक बार आप भी जरूर ट्राई करें।
सामग्री
विधि
नींबू और नमक के मिश्रण में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। इससे आप किसी भी तरह के दाग-धब्बों को दूर सकती हैं। कीचड़ के दाग भी इस मिश्रण से हटाए जा सकते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कैसे-
सामग्री
विधि
उम्मीद है कि कपड़ों से मिट्टी के दाग हटाने के यह हैक्स आपको पसंद आए होंगे। आप भी उन्हें एक बार ट्राई करके जरूर देखें। इस तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।