Maha Shivratri Rangoli Design: महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी, 2025 को मनाया जाएगा। देशभर में इस दिन लोग भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करते हैं। महादेव के भक्त इस दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए मंदिर जाकर दर्शन करते हैं। साथ ही पूजा के दौरान उन्हें बेलपत्र और धतूरा अर्पित किया जाता है। इस दिन महिलाएं पूरे विधि-विधान से भगवान शिव का उपवास रखते हैं। वहीं कई जगहों पर शिव बारात का आयोजन किया जाता है। इस खास मौके पर महादेव को खुश करने के लिए घर के आंगन और मंदिर के द्वार पर शिवलिंग की रंगोली बना सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सरल और सुंदर शिवलिंग रंगोली डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप 10 मिनट में बनाकर तैयार कर सकती हैं।
फूल पत्ती से सजा शिवलिंग (Shivling Rangoli Design)
महादेव को खुश करने के लिए महाशिवरात्रि के मौके पर फूल पत्ती के बीच में शिवलिंग की रंगोली बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको फेविकोल की बोतल और रिफिल की जरूरत पड़ेगी।
- सबसे पहले थाली को रखकर चॉक की मदद से एक गोला बना लें।
- इसके बाद बीच में शिवलिंग की आकृति को चॉक से बनाकर तैयार करें।
- अब 5 रुपये वाली गोंद की बोतल में हरा रंग भर गोला और पत्ती की डिजाइन बनाएं।
- पत्ती बनाने के बाद शिवलिंग को काले और सफेद रंग की मदद से पूरा करें।
- नीचे के हिस्से पर डॉट रखते हुए रिफिल की मदद से फूल की आकृति बनाएं।
- आखिर में रंगोली को सुंदर बनाने के लिए रिफिल की मदद से पत्ती में लकीर बनाएं।
इसे भी पढ़ें-MahaShivratri Rangoli: चम्मच-कांटे की मदद से बनाएं फ्लोरल रंगोली के ये आसान डिजाइंस
डॉट वाली शिवलिंग रंगोली (Shivling Rangoli Design With Dot)
अगर आपके पास कम समय है, तो आप घर के आंगन या मंदिर के द्वार पर डॉट वाली शिवलिंग रंगोली बना सकती हैं।
- इसके लिए थाली या प्लेट की मदद से एक गोला बनाएं।
- अब गोले के किनारे पर फेविकोल बोतल की मदद से आधे में दो अलग रंग से डॉट बनाएं।
- दूसरी तरफ पत्ती की डिजाइन बनाएं।
- बीच के खाली हिस्से में शिवलिंग बनाकर उसके नीचे फूल बनाएं।
- रंगोली को पूरा करने के साथ शिवलिंग के ऊपर बेलपत्र और छोटे से फूल की डिजाइन बनाएं।
त्रिशूल और डमरू शिवलिंग रंगोली (Trishul and Shivling Rangoli Design)
- मंदिर के द्वार पर अगर ज्यादा जगह है, तो आप त्रिशूल, डमरू और शिवलिंग वाली रंगोली डिजाइन बना सकती हैं।
- इस डिजाइन के सबसे पहले चॉक की मदद से रॉ डिजाइन बनाएं।
- इसमें पहले गोला बनाएं। इसके बाद शिवलिंग की आकृति बनाकर नीचे की ओर डमरू और ऊपर के हिस्से पर त्रिशूल बनाएं।
- अब गोंद की बोतल में रंग भरकर रंगोली को पूरा करें।
बेल पत्र शिवलिंग डिजाइन (Belpart Rangoli Design)
अगर आपके पास समय नहीं और आप 5 या 10 मिनट में बनने वाली रंगोली डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो यह डिजाइन बना सकती हैं।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले चॉक की मदद से बेलपत्र बनाएं।
- इसके बाद बेलपत्र से जोड़ते हुए नीचे की ओर शिवलिंग और डमरू की आकृति बनाएं।
- अब इसमें रंग भरकर आप इसे बनाकर तैयार कर सकती हैं।
- रंगोली को और सुंदर बनाने के लिए बेलपत्र पर रिफिल की मदद से लाइन बनाकर ऊपर ऊं लिखें।
नागदेव के साथ शिवलिंग की रंगोली (Easy Shivling Rangoli Design)
- नागदेव संग शिवलिंग बनाने के लिए सबसे पहले थाली रखकर एक बड़ा गोला बनाकर तैयार करें।
- अब इसमें पहले शिवलिंग और इसके बाद शिवलिंग के ऊपर नागदेव की आकृति बनाएं।
- इस आकृति को बनाने के बाद बोतल की मदद से रंग भरें।
- रॉ आकृति में रंग भरने के बाद किनारे पर फूल और पत्ती की आकृति बनाएं।
- रंगोली डिजाइन को और सुंदर बनाने के लिए पेन की रिफिल की मदद से नागदेव और पत्ती पर लाइन खींचते हुए पूरा करें।
इसे भी पढ़ें-Maha Shivratri Rangoli Designs 2025: ईयरबड की मदद से बनाएं बेलपत्र रंगोली के ये आसान और आकर्षक डिजाइन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Pinterest, Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों