छोटे-मोटे वेस्ट मटेरियल को फेंके नहीं, घर में ऐसे करें यूज

अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके आप वेस्ट मटेरियल से अपने घर को सजा सकते हैं। आइए कुछ आइडियाज हम आपके साथ शेयर करें। 

 
how to do home makeover with waste material

कितनी बार ऐसा होता है कि कुछ चीजों के सिर्फ इसलिए नहीं फेंकते क्योंकि वह क्यूट लगती हैं या फिर पहला गिफ्ट है या मम्मी की पहली साड़ी है। ऐसे ही चीजों को इकट्ठा करते-करते वो सब धीरे-धीरे कबाड़ का रूप ले लेता है। जब ये सारी चीजें ज्यादा हो जाती हैं तो हमारे पास इन्हें फेंकने के अलावा और कुछ नहीं बचता है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि आप वेस्ट मटेरियल को कितनी तरह से रियूज कर सकती हैं।

अब घर की साज-सज्जा का ख्याल तो हर महिला के मन में आता ही है। हम अक्सर बाजारों से डेकोरेटिव आइटम खरीदकर घर लाते हैं। ऐसे में इसी कबाड़ से क्यों न अपने घर को सजाने के बारे में सोचें? इससे आपका घर भी सजेगा पैसा भी बचेगा। वहीं आपका ध्यान क्रिएटिव चीजों की तरफ ज्यादा जाएगा।

ऐसा हो सकता है कि अपना घर वेस्ट मटेरियल से सजाने के बाद आपकी वाहवाही होने लगे और आपकी सहेलियां आपसे कुछ टिप्स मांग लें। अगर आप अपने घर को इकट्ठा की हुई चीजों से सजाना चाहते हैं, तो हमारे पास आपके लिए कुछ अच्छे आइडियाज हैं जिनकी मदद आप ले सकती हैं।

न्यूजपेपर से बनाएं कोस्टर

coaster with newspaper

आपके घर में अखबार तो आता ही होगा। उसे पढ़ने के बाद वो या तो साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल होता है या चीजों को लपेटने के लिए। क्या आपको पता है कि आप अखबर से कोस्टर बना सकते हैं। आप एक अखबार को बीच में से काटें। फिर प्रत्येक टुकड़े को एक स्ट्रॉ पर रोल करें और धीरे से स्ट्रॉ निका लें। अब इस रोल को घुमाएं और सर्कल बना लें। इसके बाद एंड्स को ग्लू से चिपका दें। आप जैसा साइज और शेप चाहें इसे वैसे कर सकते हैं फिर पेपर में रंग-बिरंगा पेंट करें और सूखने के लिए छोड़ दें। अब अपने कप के नीचे यही कोस्टर रखें।

इसे भी पढ़ें : होम डेकोरेशन: फालतू लगने वाली चीजों से दें घर को नया लुक

पुराने डिब्बों और जार से बनाएं पेन होल्डर

pen holder with old tin box

अक्सर ऐसा होता है कि कुछ जूस के जार या पुराने डिब्बे हम रख लेते हैं यह सोचकर कि वो आगे काम आएंगे। मगर काम आने की बजाए वो कबाड़ में जाते हैं। अब आप इन्हें फिर से रियूज कर सकते हैं और इनसे अपने लिए पेन होल्डर बना सकते हैं। स्टडी टेबल या ऑफिस डेस्क पर तो हमेशा पेन और पेंसिल की जरूरत होती ही है। इसके लिए आप कोई भी खाली डिब्बा या ग्लास जार लें। उसमें कोई भी सुंदर पेपर अंदर और बाहर से चिपका लें। अब बाहर से उसमें छोटे वाले मिरर लगा सकते हैं। इसके अलावा कांच के ग्लास पर पेंट से ड्रॉ कर सकते हैं। बस तैयार है आपका पेन होल्डर, इसमें अपनी स्टेशनरी की जरूरी चीजें रखें।

पुराने गत्तों या वेडिंग कार्ड से बनाएं बुकमार्क

bookmark with wedding card

जब आपके घर में फैंसी वेडिंग कार्ड आए तो उसे फेंके नहीं, बल्कि उसे रियूज करें। आप उसका बुकमार्क बना सकती हैं और उसे अपने किताबों में लगा सकती हैं। सवाल है कि बुकमार्क कैसे बनाएं? तो आप किसी भी पेपर, गत्ते, कार्टन आदि की मदद से भी इसे बना सकती हैं। इसके लिए कार्ड को अपनी पसंद की शेप में काट लें। अब इसमें अपने अनुसार पेंट करें या इसे कलर पेपर से सजा लें। आप इसमें इंस्पिरेशन कोट भी लिख सकते हैं। कार्ड के ऊपर एक होल बनाएं और उसमें एक सुंदर रिबन बांध लें। आपका बुकमार्क भी तैयार है, इसे अपनी बुक्स में लगाएं।

साड़ी से बनाएं मैट्स और रग्स

table mats with saree

कुछ साड़ियां ऐसी होती हैं जो हमें पसंद नहीं होती और वो हमारी अलमारी में बस पड़ी रहती हैं। ऐसा भी कई बार होता है कि साड़ी अगर खराब हो जाए या फट जाए तो हम उसे फेंक देते हैं। मगर आप इससे भी मैट्स या रग्स बना सकते हैं। सुंदर और हैवी एंब्रॉयडरी वाली साड़ी मैट्स और टेबल कवर के रूप में अच्छी लगती हैं। आपको बस इतना करना है कि अपनी पुरानी एंब्रॉयडरी वाली साड़ी को बॉर्डर सहित काटें और कोनों पर सिलाई कर लें। बस तैयार है आपका सुंदर मैट जिसे आप टेबल पर या फर्श पर बिछा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :घर पर मौजूद वेस्ट मटेरियल से इस तरह बनाएं वॉल हैंगिंग

इसी तरह आप चूड़ियों से, पुरानी चादरों से, कॉफी मग्स आदि से बहुत कुछ बना सकते हैं और घर को सजा सकते हैं। देखा आपने कितना आसान है घर के लिए छोटी-छोटी चीजें बनाना। आप भी इन्हें ट्राई करके जरूर देखें और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करें।

यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, साथ ही इसी तरह की अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें HerZindagi के साथ।

Image Credit : Google Images, Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP