How to get rid files at office: हम सभी के आस-पास कई ऐसे छोटे जीव होते हैं, जो देखने में नन्हें लेकिन परेशान कर देते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों कह रहे हैं। बता दें, आपने फल या सब्जी की टोकरी के आस-पास कई बार छोटी-छोटी भुनगा मक्खियों को उड़ते हुए देखा होगा। इस दौरान हम उन्हें दूर भगाने के लिए साफ-सफाई करते हैं। साथ ही कटे हुए फल-सब्जी को हटाकर दूसरी जगह या ढक कर रख देते हैं। यह बात रही घर की, लेकिन तब क्या हो जब ये मक्खियां ऑफिस डेस्क के पास उड़ती हुई नजर आने लगे।
यह बात सुनने में जितनी अजीब हकीकत में उतनी ही खराब है। कई बार सफाई के बावजूद ऑफिस सीट पर छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े उड़ रहे होते हैं, जो देखने में गंदा लगता है। अगर आप भी इस परेशानी से निजात पाना चाहती हैं, तो यहां हम आपको कुछ ऐसे हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप इन्हें दूर कर सकती हैं।
ऑफिस डेस्क के नीचे रखे डस्टबिन में खाद्य पदार्थ न डालें। कूड़ेदान में पड़े कचरे को बोलकर साफ कराएं। अगर सफाई के बाद भी डेस्क पर कीड़े आ रहे हैं, तो गर्म पानी का छिड़काव कर सकती हैं। पानी को डेस्क और डस्टबिन में छिड़कें। गर्म पानी से कीड़े तुरंत मर जाएंगे।
इसे भी पढ़ें-घर पर बने इन होममेड स्प्रे से कॉकरोच, मक्खियों और चूहों का करें सफाया
भुनगे और मक्खियों को दूर करने का सबसे सही उपाय कीटनाशक का छिड़काव करना। अगर आपकी डेस्क के पास कीड़े आते हैं, तो आप ऑफिस रैक में विनेगर से तैयार कीटनाशक स्प्रे रखें, जब आपको कीड़े नजर आएं, तो आप इसका छिड़काव कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आधा पानी और आधा विनेगर मिलाकर स्प्रे बोतल में डालकर मिक्स करें। आप आप इसे स्प्रे के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
मक्खियों से निजात पाने के लिए आप नमक और पानी के घोल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच नमक लें। अब इसमें आधा गिलास पानी डालकर मिक्स करें। अब इस लिक्विड को बोतल में भरकर स्प्रे करें।
डेस्क पर उड़ रही मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए एक कटोरी में विनेगर और बर्तन धुलने वाले साबुन को डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर कूड़ेदान वाले स्थान और डेस्क के ऊपर छिड़के। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार करें। इस तरह से आप कीड़ों से निजात पा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-मक्खियां और मच्छर नहीं करेंगे परेशान, घर लाएं ये पौधे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।