यह बात हम सभी जानते हैं कि दशहरा को विजयदशमी और आयुपूजा के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जिसमें भगवान राम ने रावण का वध किया था। हर साल दशहरा बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है, लेकिन कोरोना के कारण सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। अपने घर में ही दशहरा मनाकर हम सभी इस त्योहार का आनंद ले सकते हैं। अपने घर को सजाकर सुंदर बनाने का तरीका अच्छा है और इसके लिए आप अधिक खरीदारी की जरूरत भी नहीं होगी। अगर आप घर में मौजूद कुछ चीजों से डेकोरेशन करेंगी, तो यह बेहद खूबसूरत दिखेगा। यहां हम आपको बताएंगे कि दशहरा के दिन कौन-सी चीजों के इस्तेमाल से आप अपना घर सजा सकती हैं।
घर के मुख्य द्वार को फूलों से सजाना एक बेहतर आइडिया है, जिससे घर दिखने में काफी सुंदर दिखेगा। अगर आप ताजे फूल नहीं मिल पा रहे हैं, तो घर में मौजूद कलरफुल पेपर से भी फूल बना सकती हैं। इतना ही नहीं, पेपर वाले क्राफ्ट में लड़ियां और कंदील भी बनाई जा सकती हैं। रंग-बिरंगी कंदील लाइट पर लगाने से बेहद खूबसूरत दिखती हैं, जिनसे घर का लुक बिल्कुल नया लगने लगता है। अगर आप रंग-बिरंगे पेपर वाले फूल, बटरफ्लाई या कंदील बनाती हैं, तो इसमें आपको अधिक खरीदारी की आवश्यकता नहीं होगी।
अगर आप अपने रूम के दरवाजे पर छोटी-छोटी लाइट्स वाली लड़ियां लगाएं, तो यह दिखने में काफी सुंदर लगती हैं। पूजा के पहले आप इस तरह की लाइट्स अपने घर के मंदिर में भी लगा सकती हैं और इनका अधिक खर्चा भी नहीं होता है। जैसे ही घरों में लाइट्स लगती हैं, तो हम यही मेहसूस करने लगते हैं कि त्योहार नजदीक आ रहे हैं। आपने कई बार देखा होगा कि रूम की डेकोरेशन के लिए फोटो के आस-पास भी बीड्स लाइट का उपयोग किया जाता है। अगर आप भी घर को रोशन को चमकदार बनाना चाहती हैं, तो मुख्य द्वार पर फूलों के साथ बीड्स लाइट लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: मैप भी सजा सकता है आपका घर, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका
अक्सर हम सभी दीवाली पर दिए और मोमबत्ती लगाते हैं, लेकिन इस बार आप दशहरा पर भी घर में दिए जलाएं। क्योंकि बुराई पर अच्छाई की जीत तो इसी दिन हो गई थी, तो क्यों न दिए लगाकर इसे सेलिब्रेट किया जाए? रंग-बिरंगे दिए बाजार में अक्सर महंगे मिलते हैं, इसलिए आप साधारण दिए घर में लाकर उन्हें सजा सकती हैं। आस-पास फूल रखकर, या छोटे-छोटे क्राफ्ट वाले मोतियों से सजाकर दिए बेहद खूबसूरत लगते हैं। त्योहार की तैयारियां करने में अलग मजा आता है, इसलिए आपको कुछ समय निकालकर दिए और मोमबत्तियों को भी सजाना चाहिए। इससे आपको घर जगमग तो होगा ही, बल्कि छोटे-छोटे दिए सभी को आकर्षित करेंगे।
इसे जरूर पढ़ें: छोटा ही सही, लेकिन खूबसूरत हो आपका आशियाना
आजकल लोग बाजार से मिलने वाली रंगोली लाकर लगा देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि रंगोली घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है? जब तर रंगों का इस्तेमाल न किया जाए, तो रंगोली सुंदर नहीं लगती है। भले ही आप आसान-सी टिप्स अपनाकर सिंपल रंगोली बनाएं, लेकिन कोशिश करें कि मुख्य द्वार को रंगों की रंगोली से सजाएं। अगर आप रंगोली हमेशा बनाती हैं, तो इस बार उसमें दिए और मोमबत्ती को शामिल करना न भूलें, क्योंकि इससे रंगोली और भी ज्यादा सुंदर और आकर्षित लगती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik, ipinimg
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।