हर साल 22 अप्रैल के दिन विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। आपको अपने बच्चे को यह जरूर समझाना चाहिए कि पर्यावरण की सुरक्षा करना कितना अहम है और पृथ्वी को लगातार हो रही क्षति से वह कैसे बचा सकते हैं। आप इन चीजों को समझाने के लिए अपने बच्चों को कुछ फन एक्टिविटीज करवा सकती हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे बच्चों को यह सिखा सकती हैं कि वह पर्यावरण का ख्याल किस प्रकार रख सकते हैं।
1)प्लास्टिक को कहें ना
आपको अपने बच्चों को यह समझाना चाहिए कि वह किस तरह से प्लास्टिक का इस्तेमाल कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको उन्हें प्लास्टिक के खिलौने की जगह मिट्टी के बने हुए खिलौने दे सकती हैं और साथ में उन्हें यह भी समझाएं कि प्लास्टिक को यूज करना कितना ज्यादा पर्यावरण के लिए घातक होता है।
इसे जरूर पढ़ें: फ्लोटिंग शेल्फ की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
2)पेपर को रीयूज करना सिखाएं
बच्चों को पुराने न्यूज़पेपर और स्कूल की कॉपी या किताब को फेंकने की बजाए उन्हें फिर से यूज करने के तरीके बताएं। (पुराने जूतों को फेंके नहीं, ये 5 DIY तरीके से करें उनका दोबारा इस्तेमाल)इसके लिए आप उन्हें पुराने न्यूजपेपर से पेपर बैग या फिर हैंड फैन बनाना भी सिखा सकती हैं। यह सीखने में उन्हें मजा भी आएगा और साथ ही वह पेपर का महत्व भी समझेंगे।
3)पुराने जूतों और कपड़ों का इस्तेमाल
अक्सर बच्चों के कपड़े और जूते जब छोटे हो जाते हैं तो वह उन्हें यूज नहीं करते और वह जूते घर के किसी कोने में पड़े रह जाते हैं। आपको उन्हें यह समझाना चाहिए कि वह ये कपड़े और जूते किसी जरूरतमंद को दे सकते हैं या फिर जूतों को पिन कुशन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बहुत क्यूट भी लगेगा और टेबल पर भी आसानी से सजाया जा सकता है। ऐसे में आपके बच्चे की खट्टी-मीठी यादें भी ताजा रहेंगी।
इसे जरूर पढ़ें: क्या घर में पड़े हैं फटे-पुराने कपड़े? इस्तेमाल कर बनाएं ये 5 खूबसूरत चीजें
4)प्रकृति के करीब रखें
आपको अपने बच्चों को गार्डनिंग करना सिखाना चाहिए। इससे वह प्रकृति के करीब रहना सीखेंगे और हरे-भरे पर्यावरण में वक्त गुजारने से वह पर्यावरण का ख्याल बेहतर तरह से रख पाएंगे।(बेकार पड़ी पुरानी चीजों का करें इस्तेमाल और घर को दें एक न्यू लुक)
अपने बच्चों को साइकिल चलाने या अलग-अलग तरह के पत्थर इकट्ठा करने के लिए कहें। इसके अलावा आप उन्हें फन एक्टिविटी कराने के लिए पुराने सामान जैसे कंटेनर, बैग्स, बॉटल्स आदि से कुछ नया बनाने के लिए कहें। ऐसा करने से वह नई चीजों के बारे में जानेंगे और उन्हें आप प्रकृति के करीब रख पाएंगी।
इन तरीकों से आपके बच्चे पर्यावरण का ख्याल रखना सीखेंगे। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों