Dussehra 2022: इस दिन को क्यों कहा जाता है विजयदशमी? आप भी जानें

Dussehra 2022: क्या आपको पता है कि दशहरा को विजयदशमी क्यों कहा जाता है? चलिए जानते हैं। 

 
dussehra also known as vijayadashami

Dussehra 2022: दशहरा का पर्व पूरे भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। उत्सव मनाने के साथ-साथ इस त्योहार पर हम बहुत कुछ सीख भी सकते हैं। पौराणिक कथाओं में मर्यादा पर्शोतम राम और रावण से जुड़े जितने भी किस्सों का जिक्र किया गया है उनसे शिक्षा लेकर हम भी किसी तरह के बुरे कार्य से बच सकते हैं।

बता दें कि इस त्योहार के नाम में ही बहुत गहरा अर्थ छुपा हुआ है। क्या आपने कभी सोचा है कि इस त्योहार को विजयदशमी क्यों कहा जाता है? चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

दशहरा को क्यों कहा जाता है विजयदशमी?

vijyadashmi

राम और रावण से जुड़ी कई कहानियां आपको सुनने के लिए मिल जाएगी। इन्ही में से कुछ कथाओं के मुताबिक माता सीता को बचाने के लिए रावण और राम के बीच के कुल 10 युद्ध हुए थे जिसकेबाद रावण पराजित हुए थे। यही कारण है कि दशहरा को विजयदशमी के नाम से जाना जाता है।

अगर आप गौर करेंगे कि हर साल दशहरा किस महीने में मनाया जाता है तब भी विजयदशमी शब्द के अर्थ को समझ पाएंगे। हर साल 10वें महीने में ही दशहरा मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ेंःDussehra 2022: दशहरा पर मेला देखने जा रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान

नवरात्रि की दशमी के दिन होता है दशहरा

नवरात्रि के दौरान होने वाली 9 दिन की पूजा के बाद ही हम 10वें दिन दशहरा मनाते हैं। यह भी एक कारण है क्यों हम दशहरा को विजयदशमी नाम से जानते हैं।

बुराई पर अच्छाई की जीत

दशहरा को बुराई पर अच्छाई के जीत के लिए भी जाना जाता है। इसी दिन भगवान राम ने रावण और उसकी सारी बुराईयों को हराकर विजय प्राप्त की थी। यही कारण है कि हम इस दिन कोविजय की दशमी के रूप में जानते हैं।

हमने विजयदशमी के बारे में तो जान लिया। चलिए अब रावण से जुड़ी एक और दिलचस्प जानकारी लेते हैं। क्या आपको पता है कि रावण के 10 सिर क्यों थे? आइए जानते हैं।

इसे भी पढ़ेंःDussehra 2022:जानिए पूर्व जन्म में कौन था लंकापति रावण?

क्यों थे रावण के 10 सिर

रावण के 10 सिर के बारे में 2 मत हैं। कई लोग मानते हैं कि रावण के सच में 10 सिर थे को कुछ कहते हैं कि रावण केवल चतुराई से 10 सिर होने का दिखावा करते थे। रावण के 10 सिर उनकी 10बुराई काम, क्रोध, लोभ, मोह, द्वेष, घृणा, पक्षपात, अहंकार, व्यभिचार और धोखे के बारे में बताते हैं।

तो यही कारण है कि हम लोग दशहरा को विजयदशमी के नाम से जानते हैं। यूं तो भारत में ढेर सारे त्योहार मनाए जाते हैं लेकिन दशहरा अपने आप बेहद खास है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Jagran, Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP