सपनों को हमेशा से एक रहस्यमई अनुभव के रूप में देखा जाता रहा है। अक्सर हम सपने अवचेतन मन से देखते हैं और ऐसी चीजों को सपने में देखते हैं जो हमारे आस-पास की गतिविधियों से जुड़ी हों, ऐसे ही हम कई बार सपने में कुछ ऐसी चीजें भी देखते हैं जिनका हमारे भविष्य से कोई न कोई संबंध होता है।
ऐसे ही सपने हमें किसी शुभ अवसर के आस-पास दिखाई देते हैं और उनका कोई न कोई मतलब हो सकता है। उत्साह और भक्ति के साथ मनाए जाने वाले त्योहार, नवरात्रि के दौरान भी सपने में कुछ ऐसी चीजें दिखाई दे सकती हैं जो आपको ये बताती हैं कि माता दुर्गा की आपके ऊपर कृपा है और आगे भी उनकी कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी।
नवरात्रि के दौरान कुछ विशेष चीजों का सपने में दिखना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आगे के समय में आपके बिगड़े काम भी बनने लगेंगे और समृद्धि के साथ धन का आगमन भी रहेगा। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया से जानें ऐसे सपनों के बारे में विस्तार से।
नवरात्रि के दौरान सपने में सुहागन स्त्री को देखना
यदि आप नवरात्रि के दौरान सपने में कुछ ऐसा देखती हैं जिसमें कोई सुहागन स्त्री दिखाई देती है तो समझें कि माता दुर्गा आपको अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान कर रही हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में आपको किसी भी दिन ऐसा सपना आ जाए तो ये शुभ संकेत हो सकते हैं और यदि यह सपना अष्टमी के दिन आए तो और ज्यादा शुभ माना जाता है।
इससे आपको जीवन में कुछ नए संकेत मिलते हैं। अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो समझें कि ये सपना आपको जल्द ही सुयोग्य जीवनसाथी से मिलवाएगा।
इसे जरूर पढ़ें: सपने में अलग-अलग भगवानों को देखना देता है ख़ास संकेत, जानें इसका मतलब
सपने में माता दुर्गा की मूर्ति देखना या मंदिर दर्शन करना
यदि आपको सपने में कभी ऐसा कुछ दिखाई देता है जिसमें आप माता दुर्गा को देखती हैं या उनकी तस्वीर या मूर्ति के दर्शन करती हैं तो आपके ऊपर उनकी कृपा दृष्टि बी भी रहती है। ऐसे में आपको धन के योग दिखाई देते हैं या फिर आप भविष्य में कुछ ऐसा कर सकते हैं जिसका आपको लाभ आर्थिक रूप से होगा।
आपको धन लाभ हो सकता है या फिर आपकी नौकरी के योग हो सकते हों। नवरात्रि में मंदिर दर्शन का सपना भी बहुत शुभ माना जाता है और ये माता की कृपा को दिखाता है। ऐसे में आपको घर के आस-पास किसी मंदिर में दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए।
नवरात्रि के दौरान सपने में कन्या पूजन देखना
यदि आपको शारदीय नवरात्रि के दौरान कोई ऐसा सपना दिखाई देता है जिसमें आप कन्या पूजन कर रही हों या फिर आप किसी छोटी कन्या को सपने में मुस्कुराते हुए देखती हैं तो ये भी आपके जीवन के लिए शुभ संकेत देता है।
इस सपने का मतलब ऐसा माना जाता है कि जल्द ही आपका कोई ऐसा काम पूरा हो सकता है जिसकी आपको काफी लंबे समय से चाह थी। यदि आप उनमें से हैं जो संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं तो समझें कि जल्द ही आपकी ये इच्छा पूरी हो सकती है।
नवरात्रि में सपने में शेर देखना
अगर आपको नवरात्रि के नौ दिनों में सपने में माता का शेर दिखाई देता है तो ये आपके लिए शुभ संकेत हो सकता है। माता का शेर दुर्गा जी का संदेशवाहक होता है और यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि जल्द ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
सपने के रूप में माता का शेर आपकी इच्छाओं की पूर्ति करने का संकेत देता है। यदि आपको ऐसा सपना दिखाई देता है तो आप माता दुर्गा का पूजन करें और उन्हें लौंग का जोड़ा चढ़ाएं।
इसे जरूर पढ़ें: सपने में मंदिर की सीढ़ियां चढ़ना देता है ये संकेत
नवरात्रि में सपने में सुहाग की सामग्री देखना
यदि आपको नवरात्रि के दौरान सपने में कोई ऐसी चीज दिखाई देती है जिसमें आप सुहाग की सामग्री देखती हैं या फिर ऐसा कोई सपना देखती हैं जिसमें आप सुहाग का सामान किसी से ले रही हैं तो ये आपके लिए अच्छे संकेत देता है।
इस तरह के सपने का मतलब है माता दुर्गा की आपके ऊपर विशेष कृपा है और आपको सौभाग्य का आशीष मिलता है। यह सपना इस बात का संकेत भी देता है कि आपके जल्द ही शादी के योग बन सकते हैं। यदि आप शादीशुदा हैं लेकिन आपके वैवाहिक जीवन में मतभेद रहते हैं तो ये सपना आपके मनमुटाव दूर करने के संकेत देता है।
यदि आपको नवरात्रि के दौरान सपने में यहां बताई चीजों में से कुछ भी दिखाई देता है तो आपके लिए भविष्य में अच्छे योग बन सकते हैं। ऐसे में आपको धन का आशीर्वाद मिलता है और आपके लिए आगे का समय सकारात्मक हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों