Inspirational quotes by Dr. BR Ambedkar: भीमराव अंबेडकर भारतीय समाज सुधारक, संविधान निर्माता और महान नेता ने अपने जीवन में कभी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटे। उनका जीवन एक प्रेरणा है और उनके विचार आज भी लाखों लोगों को साहस, आत्मविश्वास और संघर्ष का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने समाज में व्याप्त असमानताओं, भेदभाव और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई और यही कारण है कि उनके शब्द आज भी हमें जीवन के कठिनतम क्षणों में प्रेरित करते हैं। बता दें, डॉक्टर आंबेडकर ने अपनी जिंदगी में बहुत सी किताबें लिखी हैं जिनमें उनके कई अनमोल कथन भी शामिल हैं। इस लेख में हम आपको भीमराव अंबेडकर के प्रेरणादायक कोट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन कोट्स को न केवल आप अपने जीवन में अपना सकती हैं बल्कि प्रत्येक भारतीय को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
1. जो कौम अपना इतिहास नही जानती है, वे कौम कभी अपना इतिहास नहीं बना सकती है।
2. हमारे संविधान में 'मत' का अधिकार एक ऐसी ताकत है जो कि किसी ब्रह्मास्त्र से कहीं अधिक ताकत रखता है।
3. ज्ञान, व्यक्ति के जीवन जीने का आधार है।
4. भाग्य में विश्वास रखने के बजाय अपने शक्ति और कर्म में विश्वास रखना चाहिए।
5. न्याय हमेशा समानता के विचार को पैदा करता है।
इसे भी पढ़ें- Life Quotes in Hindi: लाइफ में सक्सेसफुल होने में मदद करेंगे ये कोट्स, पॉजिटिविटी से भर देंगी रोम-रोम
6.राजनीतिक स्वतंत्रता और सामाजिक समानता जरूरी हैं, लेकिन शिक्षा के बिना ये दोनों अधूरे हैं।
7.जो लोग खुद को बदलने की ताकत रखते हैं, वे दुनिया को बदल सकते हैं।
8.किसी भी व्यक्ति की असली महानता उसके काम में होती है, न कि उसके नाम में।
9.शिक्षा वो शेरनी है जो इसका दूध पिएगा तो दहाड़ेगा।
10. जीवन, लम्बा नही बल्कि बड़ा और महान होना चाहिए।
11. अपने भाग्य के बजाए अपनी मजबूती पर विश्वास करो।
12. शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।
13.मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है।
14.एक इतिहास लिखने वाला इतिहासकार सटीक, निष्पक्ष और ईमानदार होना चाहिए।
15.स्त्री और पुरुष सभी को समान रूप से शिक्षा मिलनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Romantic Winter Message: यादों की शाल ओढ़ के आवारा..! इन रोमांटिक मैसेज से ठंड में जगाए प्यार की उमंग
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।