herzindagi
Daily uses gadgets hindi name

लैपटॉप से लेकर टेलीविजन तक... रोजाना करते हैं इस्तेमाल, लेकिन फिर भी 80% लोगों को नहीं पता है हिंदी में नाम

हम सभी रोजाना लैपटॉप, एसी, कूलर, टेलीविजन जैसे तमाम चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर कोई इसका हिंदी नाम पूछ लें, तो हम सोच में पड़ जाते हैं या पलटकर कहते हैं कि इसका यही नाम हिंदी में भी है। लेकिन आपको बता दें कि आपका यह उत्तर गलत भी हो सकता है। चलिए जानते हैं कि आखिर इन सामान को हिंदी भाषा में क्या कहा जाता है।
Editorial
Updated:- 2025-06-18, 10:27 IST

बदलते दौर में हमारी रोजमर्रा की जिंदगी पर गैजेट्स और टेक्नोलॉजी ने अहम जगह बना ली है। आंख खुलते ही बच्चे स्मार्टफोन टटोलने लगते हैं। साथ ही अगले पहर दिन भर लैपटॉप पर काम करते हैं, शाम को मनोरंजन के लिए टीवी ऑन कर लेते हैं। अब ऐसे में यह कहना तो बिल्कुल गलत नहीं होगा कि हम अपने पूरे दिन का लगभग 16-18 घंटे फोन, लैपटॉप या अन्य चीजों के सामने गुजार देते हैं।  ये गैजेट्स हमारी जिंदगी का एक अभिन्न अंग बन चुके हैं। वर्तमान में इन चीजों के बिना दिन की कल्पना कर पाना भी मुश्किल है। लेकिन अगर आपसे कोई इन गैजेट्स का हिंदी नाम पूछ ले, तो यकीनन आप एक बार चौंके और बदले में जवाब दें कि इसका हिंदी नाम तो यही है। अब ऐसे में कई बार ऐसी सिचुएशन आ जाती है कि शर्मिंदगी महसूस होती है। लेकिन आपको बता दें कि हम जिन उपकरणों का हर पल इस्तेमाल करते हैं, उनका हिंदी नाम भी होता है। इस लेख में, हम इन रोजमर्रा के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के हिंदी नामों के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं इन उपकरणों को हिंदी में क्या कहते हैं-

मोबाइल फोन को हिंदी में क्या कहते हैं?

mobile ko hindi me kya kahte hai

मोबाइल फोन जो हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। उसे हम बोल-चाल की भाषा में मोबाइल या फोन कहते हैं। लेकिन आपको बता दें कि मोबाइल का हिंदी नाम कुछ और है। जेब में हमेशा रहने वाले इस जरूरी गैजेट, को हिंदी में चलभाष या भ्रमणभाष कहते हैं।

इसे भी पढ़ें- पिन, फिंगरप्रिंट या फेसलॉक? कौन-सा फीचर है फोन की सिक्योरिटी के लिए बेस्ट...बिना परमिशन नहीं खोल पाएगा कोई

टेलीविजन को हिंदी भाषा में क्या कहा जाता है?

television ko hindi me kya kahte hai

मनोरंजन के लिए इस्तेमाल होने वाले टेलीविजन नाम भी अंग्रेजी भाषा से आया है। लेकिन अगर बात करें इसके हिंदी नाम की इसे दूरदर्शन कहा जाता है। यह नाम दो शब्दों में मिलकर बना है पहला दूर और दूसरा दर्शन यानी दूर की चीजों को देखना होता है, जो टेलीविजन के मूल कार्य को पूरी तरह से दर्शाता है।

लैपटॉप का हिंदी नाम क्या है?

ऑफिस का काम करना हो या एंटरटेनमेंट के लिए मूवी या गाने सुनने हो। हम सभी लैपटॉप का दिन-रात इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि इसे हिंदी भाषा में क्या कहते हैं, तो आप जरूर चौंक जाएंगे। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि लैपटॉप शब्द अंग्रेजी से आया है। इसे हिंदी में अभिकलक या संगणक कहते हैं। हालांकि, इनमें से अभिकलक शब्द लैपटॉप के लिए अधिक सटीक माना जाता है।

कीबोर्ड को हिंदी में क्या कहा जाता है?

keyboard ko hindi me kya kahte hai

कंप्यूटर और लैपटॉप में टाइपिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले कीबोर्ड को हिंदी भाषा में कुंजीपटल के नाम से जाना जाता है। यकीनन हिंदी नाम बोलने और पढ़ने में थोड़े से अजीब लग सकते हैं।  इसके अलावा प्रिंटर का हिंदी नाम मुद्रक, वेबसाइट को हिंदी में जालस्थल, ईमेल को विद्युत डाक या ई-पत्र कहते हैं। वहीं इंटरनेट का हिंदी नाम अंतरजाल कहते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या है Mobile का फुल फॉर्म? इस्तेमाल करने के बाद भी 80 प्रतिशत लोगों को नहीं होगा पता

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।