
Common Errors in Hindi Phrases: बातचीत के दौरान अक्सर हम अपनी बात के बीच में उससे जुड़ी लाइन बोलते हैं, जिससे उस बात का वजन बढ़ जाता है। कई बार हम बिना सोचे-समझे केवल दूसरों को नीचा दिखाने या हंसी उड़ाने के लिए इसका प्रयोग कर देते हैं, लेकिन अगर मुहावरे का चुनाव गलत हो या उसका मतलब आपको खुद ही न पता हो और सामने वाले वह सही पता हो, आपका खुद मजाक बन सकता है। ऐसे में दूसरों को चिढ़ाने की आपकी कोशिश खुद आपके लिए शर्मिंदगी का कारण बन सकती है। इसमें से एक है, जिसे हम अक्सर खुद या लोगों को बोलते हुए सुन लेते हैं और वह है 'अक्ल बड़ी या भैंस'। आपको बता दें कि यह मुहावरा गलत है, यकीनन आपको यह जानकर हैरानी होगी, लेकिन यह सच है। आज के इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे मुहावरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बचपन में गलत बोलते आ रहे हैं?

अक्ल बड़ी या भैंस का अर्थ शारीरिक शक्ति से बुद्धि श्रेष्ठ होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अक्ल और भैंस का आपस में क्या कनेक्शन है? बता दें कि सही मुहावरा 'अक्ल बड़ी या वय' इसमें वय का अर्थ उम्र से है, जो एक संस्कृत शब्द है।
इसे भी पढ़ें- रोजाना इस्तेमाल होने वाले ये शब्द हिंदी नहीं बल्कि हैं उर्दू, लिस्ट में शामिल इस तीसरे नाम को पढ़ कंफ्यूज हो जाएंगे आप

'धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का' का प्रयोग ऐसे व्यक्ति को बोलते हुए संबोधित करते या इंगित करते हैं, जो लालच या अन्य चक्कर में एक जगह का भी नहीं रहता है। आसान भाषा में कहें, तो वह व्यक्ति जो कहीं का न रहें।
अगर आप इस मुहावरे पर गौर करें, तो क्या आपको यह थोड़ा अजीब नहीं लगा कि धोबी और कुत्ते का आपस में क्या कनेक्शन। बता दें कि सही मुहावरा 'धोबी का कुतका न घर का न घाट का'। यहां कुतका का इस्तेमाल वह डंडा, जिससे धोबी कपड़ों को पीटता है।

'खुदा मेहरबान तो गधा पहलवान' का अर्थ, ईश्वर की कृपा जिस पर कृपा हो, वह व्यक्ति पहलवान बन जाता है। यहां पर गधा की तुलना इंसान से की गई है। खुदा मेहरबान तो गधा पहलवान का सही मुहावरा 'खुदा मेहरबान तो बंदा पहलवान' है।
इसे भी पढ़ें- कहीं जोरू, कहीं घोइनी, कहीं घरैतिन...क्या आपको पता है पत्नी को भारत के अलग-अलग हिस्सों में क्या कहा जाता है?
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।