दिवाली का त्यौहार न सिर्फ देवी लक्ष्मी का पूजन करने बल्कि मेहमानों के स्वागत के लिए अपने घरों की सफाई शुरू करने का भी समय है। दिवाली में लोग न केवल अपने घरों को साफ और पेंट करते हैं, वे अपने घरों को खुशहाल और रोशनी से भरपूर बनाने के लिए दिवाली की सजावट भी करते हैं। दिवाली की सजावट के लिए लोग बाजारों से बहुत से सजावटी सामानों की खरीदारी भी करते हैं और सजावट से घर की रौनक को और ज्यादा बढ़ाते हैं। दिवाली में बाजार कई तरह के महंगे सजावटी सामानों से सुसज्जित नज़र आते हैं। लेकिन जब सजावट के सामान घर में ही उपलब्ध चीज़ों से बन जाएं तो बात ही क्या है। हम आपको बताने जा रहे हैं घर को सजाने के लिए तोरण बनाने के कुछ आसान तरीके।
घर पर एक सुंदर तोरण लटकाना सजावटी होने के साथ-साथ शुभ भी माना जाता है। इसलिए सबसे पहले अपने तोरण के लिए एक थीम या रंग तय करें, अपने फूलों को और फूलों के रंग को चुनें और तोरण बनाना शुरू करें। यदि आप गेंदे के फूल चुनती हैं तो इन फूलों (ऐसे बनाएं फूलों से रंगोली ) को सुई धागे की मदद से एक माला में पिरोएं और उसकी लड़ी तैयार करें। तैयार लड़ी को बराबर अनुपात में जोड़ते हुए एक लम्बी माला का आकर दें और अपने दरवाजे पर लटकाएं।
रंग बिरंगे पेपर से तोरण बनाने के लिए कई रंगों के पेपर्स लें और उन्हें पतली लड़ी के रूप में काट लें। इन लड़ियों को एक रंगीन फूल का आकार देते हुए मोड़ें। यदि ये रंगीन लड़ियाँ फूलों का सही रूप नहीं ले पा रही हैं तब भी आप इन्हें एक खूबसूरत पैटर्न में दरवाज़े पर लटका सकती हैं और दरवाज़े की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। यदि फूल बन जाते हैं तो इन्हें एक धागे में पिरोकर लड़ियों को जोड़कर खूबसूरत तोरण तैयार करें।
इसे जरूर पढ़ें :Diwali 2020: DIY: इन आसान डेकोरेटिव तरीकों से करें घर के मंदिर की सजावट
आम की पत्तियों का तोरण या बंधनवार हर पूजा में बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए दिवाली में भी आम के पत्ते का खूबसूरत तोरण देखने में तो अच्छा लगेगा ही आपके लिए शुभ भी होगा। इन पत्तों का तोरण बनाने के लिए आम के पत्तों को इकठ्ठा करें और धागे से एक -एक पत्ते को जोड़ते हुए माला का रूप दें। इस तोरण में बीच-बीच में आप गेंदे के फूल भी लगा सकती हैं।
घर में यदि कोई पुरानी माला रखी हो तो उसकी मोतियों को अलग करके निकाल लें। रंग बिरंगी मोतियों को माला में पिरोएं। ये कलरफुल मोतियां माला में एक साथ पिरोकर तोरण का रूप ले लेती हैं और इससे आप अपने दरवाजों को सजा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें : DIY: दिवाली पर घर सजाने के लिए खुद बनाएं ये आसान डेकोरेटिव आइटम्स
उपर्युक्त तरीकों से तोरण तैयार करके इस दिवाली घर को एक नया रूप तो मिलेगा ही साथ ही घर की खूबसूरती में चार चाँद भी लग जाएंगे।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।