herzindagi
crafts to make with old socks

पुराने सॉक्स को फेंकने की बजाय इस तरह करें इस्तेमाल

आज हम आपको पुराने सॉक्स से कुछ नई चीजें बनाना सीखाएंगे। आइए जानते हैं आप पुराने सॉक्स से क्या-क्या बना सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2021-12-23, 15:45 IST

अक्सर हम सभी अपने पुराने सॉक्स को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप इन सॉक्स को कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं। आपके पुराने सॉक्स से आप कवर, व्रेथ जैसी कई अन्य चीजें बना सकती हैं। लेकिन आज हम आपको पुराने सॉक्स की मदद से कई चीजें बनाना सीखाएंगे। चलिए जानते हैं कि सॉक्स से आप क्या-क्या बना सकती हैं।

आवश्यक सामान

अगर आप अपने पुराने सॉक्स से कुछ नया बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको बहुत सारे सॉक्स, कैंची, धागे, वीविंग लूम की जरूरत पड़ेगी। इन सभी चीजों को अपने पास रख लें। इन सभी चीजों की मदद से आप सॉक्स से नई चीजें बना पाएंगी।

कॉफी मग कवर

coffe mug

आप अपने पुराने सॉक्स से कोज़ी कॉफी मग कवर बना सकती हैं। कॉफी मग कवर बनाने के लिए आपको बस अपने पुराने कलरफुल सॉक्स की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कॉफी मग का साइज देख लें। इसके बाद मग को सॉक्स से कवर करें और फिर सॉक्स को दोनों तरफ से काट लें। इसे एक यूनिक लुक देने के लिए आप इसमें बटन या किसी अन्य प्रकार की चीजें चिपका सकती हैं।

सॉक पॉट होल्डर

how to use socks in different way

आप अपने पुराने सॉक्स से पॉट होल्डर बना सकती हैं। इसके लिए आपको अपने पुराने सॉक्स को स्ट्रिप्स में काटना होगा।स्ट्रिप्स काटने के बाद पॉट होल्डर बनाने के लिए वीविंग लूम का इस्तेमाल करें। आप किड्स टॉय सेक्शन से प्लास्टिक वीविंग लूम भी खरीद सकती हैं। अब इन स्ट्रिप्स को वीविंग लूम की मदद से सिल लें। इस बात का ध्यान रखें कि पॉट होल्डर बनाने के लिए आपके सॉक्स कलरफुल होने चाहिए या आप पॉट होल्डर के लिए मिस मैच कलर्स के सॉक्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:अपनी टेबल को दें एक नया लुक, बनाएं मोज़ेक टेबल टॉप

सॉक्स से बना फ्लावर पॉट

socks tips

अगर आप अपने फ्लावर पॉट को और सुंदर बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आप पुराने सॉक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐरीगेल सॉक्स फ्लावर पॉट के लिए एक दम बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन अगर आपके पास इस तरह का सॉक्स नहीं है, तो आप किसी भी अन्य प्रकार के सॉक्स का उपयोग कर सकती हैं। सॉक्स फ्लावर पॉट बनाने के लिए आपको अपने फ्लावर पॉट को सॉक्स से कवर करना होगा। फ्लावर पॉट को कवर करने के बाद नीचे के हिस्से से काट लें। अगर सॉक्स बहुत ज्यादा लंबा है तो आपको इसे थोड़ा ट्रिम करना होगा या आप इसे सिल भी सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:एपॉक्सी रेजिन से अपनी फेवरेट चीजों को कुछ इस तरह दें नया लुक


सॉक्स व्रेथ

socks wreath

सॉक्स की एंकल बैंड काटें। इसके बाद सॉक्स को हील तक लगभग 2 सेमी तक रिंग में काट लें। हील को काटें फिर पैरे के अगूंठे की साइड से और रिंग्स काटें। क्रीज के प्रत्येक रिंग को काटें और कपड़े के स्ट्रिप्स बनाने के लिए उन्हें खोलें। अब हूप के चारों ओर स्ट्रिप्स को एक ही गांठ से बांधें। इस बात का ध्यान रखें कि यह ज्यादा टाइट न हो। इसके बाद हूप के चारों ओर सभी स्ट्रिप्स को तब तक बांधना जारी रखें, जब तक कि पूरा हूप सॉक्स स्ट्रिप्स से भर न जाए।

बेरी बनाएं: व्रेथ को सजाने के लिए आपको एक बेरी बनानी होगी। यह आपके व्रेथ को एक अलग लुक देगा। बेरी बनाने के लिए आपको सॉक्स के दो छोटे-छोटे टुकड़े करने होंगे। इसके बाद उन टुकड़ों में कुछ भर कर उसे अच्छे से सील लें। आप बेरी बनाने के लिए किसी भी कलर का सॉक्स चुन सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit:hencrypted-tbn0.gstatic.com, americanlifestylemag.com,i.pinimg.com & seasaltcornwall.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।