herzindagi
new look by epoxy resin craft

एपॉक्सी रेजिन से अपनी फेवरेट चीजों को कुछ इस तरह दें नया लुक

एपॉक्सी रेजिन से आप कई तरह की चीजों को नया लुक दे सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे।
Editorial
Updated:- 2021-12-09, 16:11 IST

हम सभी के घर में ऐसी कई चीजें मौजूद होती हैं, जिन्हें अक्सर हम फेंक देते हैं या वह किसी कोने में पड़ी रहती है। सिर्फ यही नहीं कई बार हम अपनी कुछ चीजों को हमेशा के लिए नया जैसा रखने की भी सोचते हैं, लेकिन समझ नहीं आता कि कैसे करें। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप अपनी पुरानी चीजों को आसानी से नया जैसा बना सकती है। इसके लिए केवल आपको एपॉक्सी रेजिन चाहिए होगा। एपॉक्सी रेजिन की मदद से आप बड़ी आसानी से पुरानी चीजों को नया लुक दे सकती हैं।

फूलों को दें नया लुक

epoxy resin craft easy ideas

अगर आपके किसी डियर वन ने आपको फूल गिफ्ट किया हो और आप चाहती हैं कि यह फूल हमेशा आपके पास रहे और खराब भी न हो। तो इसके लिए आपको एपॉक्सी रेजिन का इस्तेमाल करना चाहिए। इन फूलों को सुरक्षित रखने के लिए आपको एपॉक्सी रेजिन चाहिए होगा। आप इसे मार्केट से या ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।

आवश्यक सामान

  • फूल
  • एपॉक्सी रेजिन
  • प्लास्टिक बोतल
  • ग्लिटर

इस तरह बनाएं

  • सबसे पहले इसके लिए आपको एक प्लास्टिक की बोतल की जरूरत होगी। इसके बाद आप प्लास्टिक बोतल को किसी भी शेप में काट सकते हैं। लेकिन अगर आप कुछ डिफरेंट चाहती हैं तो इसे हार्ट शेप में काट लें।
  • इसके बाद जब आप बोतल को शेप में काट लें, फिर आप उसके ऊपर फूलों को अपने हिसाब से रख सकती हैं। अगर आप सिर्फ एक ही फूल को रख रही हैं तो इसके लिए आपको बोतल को छोटे हार्ट शेप में काटना होगा।
  • फूलों को अपने हिसाब से रखने के बाद इसके ऊपर थोड़ा सा ग्लिटर छिड़क लें। और आखिर में इसके ऊपर एपॉक्सी रेजिन डालें।
  • अब इसे सूखने के लिए छोड़ दें।

इसे भी पढ़ें:इन आसान तरीकों से कार पर लगे डेंट को हेयर ड्रायर की मदद से हटाएं

वुडन बोर्ड

wooden board epoxy resin craft

आप अपने घर में मौजूद किसी भी खराब वुडन बोर्ड को नया लुक दे सकती हैं। इसके लिए सिर्फ आपको कुछ बेसिक चीजों की आवश्यकता होगी।

आवश्यक सामान

  • वुडन बोर्ड
  • एपॉक्सी रेजिन
  • पेंट कलर
  • फूल
  • पत्ते

इसे भी पढ़ें:अपनी टेबल को दें एक नया लुक, बनाएं मोज़ेक टेबल टॉप

इस तरह बनाएं

  • अगर आपके घर में कोई खराब वुडन बोर्ड पड़ा है तो उसे फेंके नहीं, बल्कि आप उसे एक नया लुक दे सकती हैं। अपने पुराने गंदे वुडन बोर्ड को नया लुक देने के लिए आपको एपॉक्सी रेजिन पेंट कलर , फूल और पत्तों की जरूरत होगी। इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले वुडन बोर्ड को साफ करना होगा।
  • वुडन बोर्ड को साफ करने के बाद आपको बोर्ड पर लाइट कलर का पेंट करना होगा।
  • आप चाहें तो पेंट कलर की कोटिंग अपने हिसाब से कर सकती हैं। पेंट करने के बाद उसे सूखने के छोड़ दें।
  • जब पेंट सूख जाए तब इस पर छोटे-छोटे आकार के फूल और कुछ पत्ते बिखेर लें। इसके बाद बोर्ड के ऊपर एपॉक्सी रेजिन डालें। रेजिन के सूखने तक इंतजार करें।
  • अब आपका नया वुडन बोर्ड बनकर तैयार हो गया है।

इन बातों का रखें खास ध्यान

epoxy resin craft ideas tips

  • एपॉक्सी रेजिन का इस्तेमाल करते वक्त आपको दस्ताने पहनने चाहिए।
  • एपॉक्सी रेजिन का इस्तेमाल किसी बंद जगह में करें, ताकि इसमें किसी भी प्रकार की धूल या गंद न जाए।
  • एपॉक्सी रेजिन कई टाइप के होते हैं। इसलिए आपको चीजों के अनुसार ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
  • एपॉक्सी रेजिन के डब्बे को खुला न छोड़ें और इसे बच्चों की नजर से दूर रखें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।