दिवाली का त्योहार जल्द ही आने वाला है। लोग कई सारे तरीकों से दिवाली पर अपने घर को सजाते हैं। दिवाली पर मोमबत्तियां और कई सारे दीए भी जलाए जाते हैं। अगर आप इस बार मार्केट से मोमबत्तियां खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि आप घर पर ही बस कुछ चीजों की मदद से मोमबत्तियां बना सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप किन-किन तरीकों से सुंदर मोमबत्तियां बना सकते हैं।
अगर आप घर पर रखें हुए कोई पुराने कैंन में मोमबत्तियां बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको पैराफिन मोम चाहिए होता है। आपको मार्केट से यह मोम मिल जाएगा। पैराफिन मोम जल्दी पिघल जाता है और यह सस्ता भी होता है। इसके बाद आपको इस मोम को पिघलाकर एक कैंन में भरना होगा और आप इसमें फूड कलर भी मिला सकते हैं। इससे रंग भी सफेद नहीं रहेगा।
फिर आपको इसमें एक रूई की बत्ती को डालना होगा और इससे आपकी मोमबत्ती बनकर तैयार हो जाएगी। इसके अलावा आप पुरानी मोमबत्तियों को भी पिघलाकर मोम बना सकते हैं और उसे कैंन में भर सकते हैं। इसके बाद आप कैंन में पेंट भी कर सकते हैं इससे और भी अच्छा लुक मोमबत्तियों को मिल जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें:Decoration Ideas: दिवाली में इन छोटी-छोटी चीजों से अपने घर को खूबसूरती से सजाएं
अगर आपके घर पर पुराने कांच के कप रखें हुए हैं तो आप उनसे भी मोमबत्तियां बना सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले कांच के गिलास को साफ करना होगा उसके बाद उसमें पुरानी मोमबत्तियों को पिघलाकर उस में सावधानी के साथ डालना होगा और इसके बाद रूई या मोटे धागे की मदद से मोमबत्ती के अंदर की बत्ती बनानी होगी।
इसके बाद आपको कलर मिलाना होगा और फिर इसे फ्रीज करने के लिए रख दीजिए। लगभग 1 घंटे के बाद उसे निकालकर देख लें कि मोमबत्ती का मोम सही तरह से जम गया है या नहीं। इस तरह से मोमबत्तियां बनकर तैयार हो जाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें- Diwali Decoration Ideas: कम बजट में दिवाली पर सजाना चाहते हैं घर, तो इन टिप्स को अपनाएं
दिवाली पर अगर आप खुशबू वाली मोमबत्तियां बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले आपको मोम को पिघलाना होगा और इसके बाद इसमें कलर को मिला लीजिए। फिर आपको थोड़ा सा इत्र या परफ्यूम मिलाना होता है। इसके बाद इसे सही से मिला दीजिए।
फिर आपको इस मोम को पुराने कप में या किसी कैंन में भरना होगा इसके बाद आपको इसमें रूई की बत्ती को रखना होगा। फिर यह मोमबत्ती बनकर तैयार हो जाएगी। इस तरह से आपके घर पर दिवाली में खुशबू वाली कैंडल्स बनकर तैयार हो जाएगी।
इन सभी तरीकों से आप अपने घर पर ही मोमबत्तियां बना सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit-flickr/youtube
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।