herzindagi
divyanka tripathi corona appology

दिव्यांका त्रिपाठी की Coronavirus वाली ट्वीट पर भड़के लोग, डिलीट कर मांगनी पड़ी माफी

दिव्यांका त्रिपाठी ने कोरोना वायरस को लेकर एक बड़ी भूल कर दी है। अब वो बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं और व माफी भी मांग चुकी हैं।
Editorial
Updated:- 2020-03-19, 13:34 IST


कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा रखा है। इसी बीच सभी टीवी एक्टर्स और बॉलीवुड स्टार्स अपने घर पर ही समय बिता रहे हैं। अधिकतर ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम दे दिया गया है। कई लोग इसे लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल में कई सारी पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इसी बीच दिव्यांका त्रिपाठी ने भी एक ऐसी ही पोस्ट शेयर की थी जिसके कारण वो ट्रोल हो गईं और अब उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी है। कोरोना वायरस का प्रकोप कुछ ऐसा है कि अब तक सभी बड़े शहरों में सड़कें और मॉल्स आदि खाली हैं और सिनेमा घर, स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। पर इसी बीच कई लोग इसकी गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी ने इसको लेकर एक ट्वीट की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'मुंबई में काफी कम ट्रैफिक है, इतने कम ट्रैफिक को देखकर लगता है कि ये समय पुलों, मेट्रो और सड़कों को जल्दी पूरा करने का है।' दिव्यांका ने एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि अभी ट्रैफिक काफी कम है। अब ये सब कुछ दिव्यांका के ट्विटर हैंडल से डिलीट किया जा चुका है। दिव्यांका ने इस वीडियो में ये भी कहा था कि कोरोना वायरस का खतरा जल्दी टल जाएगा और साथ ही सारा कंस्ट्रक्शन का काम भी जल्दी पूरा हो जाएगा क्योंकि अब वर्कर्स जल्दी काम खत्म कर पाएंगे। पर इसके बाद वो बुरी तरह से ट्रोल होने लगीं।

corona virus tweet divyanka


इसे जरूर पढ़ें- दिव्यांका त्रिपाठी की निजी जिंदगी से जुड़ी वो 3 बातें जो आपकी लाइफ बदल देगी

क्या थी ट्रोल होने की वजह

दरअसल, दिव्यांका ने जो ट्वीट की थी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वो सिर्फ एक ही एंगल को दर्शा रही थी। पर जिस वक्त सरकार घर पर रहने को फोर्स कर रही है उस वक्त अगर दिव्यांका वर्कर्स, इंजीनियर्स को सड़कों पर काम करने को कह रही हैं तो ये यकीनन बड़ा खतरा है।

इसे जरूर पढ़ें- दिव्यांका त्रिपाठी फिट रहने के लिए पति के साथ करती हैं स्‍पेशल वर्कआउट, देखें वीडियो

दिव्यांका इस ट्वीट को लेकर काफी ट्रोल हुईं और उन्हें असंवेदनशील भी कहा गया। दिव्यांका ने इसके बाद दोबारा ट्वीट कर माफी भी मांगी।


दिव्यांका ने लिखा कि हम सब इंसान हैं, हम सभी गलती करते हैं, 'सोशल मीडिया कि दुनिया हिंसक और असमान है। सबसे अहम सवाल ये है कि अगर कोई अपनी गलती मानकर माफी मांग ले तो क्या आप उसे माफ करने और आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं? क्या सभी कुछ न्यूज का हिस्सा बनना चाहिए। क्या सभी कुछ बहस का मुद्दा बनना चाहिए? इसमें इंसानियत कहां है। '

 

बात सच है कि दिव्यांका ने माफी मांग ली है और अब उन्हें ट्रोल करना सही नहीं है। लेकिन ये बात भी सच है कि इस समय कोरोना वायरस एक बहुत बड़ा खतरा है जो बहुत बड़ी समस्या बनकर उबर सकता है। इसके लिए सभी को अपनी हाईजीन का खयाल रखने की जरूरत है और साथ ही साथ ज्यादा से ज्यादा सोशल डिस्टेंसिंग रखने की जरूरत है।

घर पर कुछ ऐसे समय बिता रही हैं दिव्यांका

कोरोना वायरस के डर से लगभग सभी सेलेब्स घर पर समय बिता रहे हैं। ऐसे में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक ढाइया भी घर पर हैं और दिव्यांका ने विवेक के लिए कुछ स्पेशल सरप्राइज भी तैयार किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

Her first attempt of busting my mid night craving is pretty bang on - choosing the right flavours- banana, peanut butter, almond milk and dark choc chunks. @divyankatripathidahiya So much for staying indoors?😋 ❤️ #FirstIceCream

A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya) onMar 17, 2020 at 12:46pm PDT

 

दिव्यांका ने विवेक के लिए आईक्रीम तैयार की है जिसकी तस्वीर विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी की थी। ऐसे ही कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना के वक्त में अपने-अपने घरों में समय बिता रहे हैं।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।