इन लैम्प की मदद से अपने घर को बनाएं खूबसूरत

अगर आप अपने घर को एक डिफरेंट लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में आप इन डिफरेंट लैम्पस को अपने होम डेकोर का हिस्सा बना सकती हैं।

Home Decor Tips

जब घर सजाने की बात आती है तो हम कई तरह के डिजाइनर शोपीस व डेकोरेटिव होम डेकोर आइटम्स खरीदकर लाती हैं। यकीनन यह सभी आपके घर को यूनिक लुक देने में मददगार हैं। लेकिन एक चीज जो घर के लिए सबसे जरूरी है, वह है लाइटिंग। घर में पर्याप्त रोशनी का होना बेहद आवश्यक है। लाइटिंग आपकी घर की खूबसूरती को बढ़ाने में भी बेहद मददगार है। वैसे घर में लाइटिंग की व्यवस्था के लिए लैम्प का इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ समय पहले तक केवल टेबल लैम्प को ही घरों में इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब मार्केट में कई तरह के स्टाइल्स व डिजाइन के लैम्प अवेलेबल हैं, जिन्हें बच्चों के कमरे से लेकर बेडरूम यहां तक कि लिविंग रूम में रखा जा सकता है और अपने घर को एक डिफरेंट लुक दिया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कई अलग-अलग तरह के लैम्प के बारे में बता रहे हैं-

बेड साइड लैम्प

Lamp

यह एक ऐसा लैम्प है, जिसे अमूमन बेडरूम में रखा जाता है। आमतौर पर बेड साइड लैम्प पेयर में आते हैं और इन्हें बेड के दोनों साइड पर रखा जाता है। हालांकि, अगर आप चाहें तो अपने रूम के स्पेस व डिजाइन के अनुसार इसे वन साइड में भी इसे रख सकती हैं। आपका बेडसाइड लैम्प कुछ ऐसा होना चाहिए, जो आपके रूम के फर्नीचर का कॉम्पलीमेंट करें।

डेस्क या स्टडी लैम्प

study lamp

अगर आपका होम ऑफिस है या फिर आप अपना अधिकतर काम घर से ही करती हैं तो ऐसे में आप अपने वर्क एरिया में डेस्क या स्टडी लैम्प को रख सकती हैं। डेस्क लैम्प की खासियतयह होती है कि एडजस्टेबल आर्म के साथ आते हैं। इस तरह आप अपने प्रोजेक्ट्स पर अधिक फोकस करने के लिए इन्हें बेहद आसानी से एडजस्ट कर सकती हैं। हालांकि, डेस्क लैम्प को सलेक्ट करते समय आप अपनी डेस्क की साइज पर ध्यान दें। मसलन, अगर आपकी डेस्क बहुत बड़ी नहीं है तो आप स्मॉल साइज के लैम्प को चुन सकती हैं। इस तरह के लैम्प बच्चों के स्टडी रूम के लिए भी अच्छे माने जाते हैं।

बफे लैम्प

bafe lamp

बफे लैम्प एक ऐसा लैम्प है, जिसे अमूमन साइडबोर्ड या बफे टेबल के दोनों साइड्स में रखा जाता है। यूं तो यह बफे लैम्प पेयर में आते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो एक लैम्प भी खरीद सकती हैं। यह लैम्प आमतौर पर नीचे से थिन या नैरो होते हैं, जबकि इनका लैम्प शेड वाइडरहोता है। यह आपके फर्नीचर को एक खूबसूरत बैलेंस लुक देते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- मिनटों में गंदा मिक्सर लगने लगेगा नया, बस इस तरह करें उसकी सफाई

फ्लोर लैंप

flore lamp

फ्लोर लैंप को घर में इस्तेमाल करने का चलन पिछले कुछ समय में काफी बढ़ा है। इन तरह के लैंप को फ्लोर पर रखा जाता है, इसलिए इन्हें फ्लोर लैंप कहा जाता है। इस तरह के लैम्प का इस्तेमाल यूं तो घर के किसी भी हिस्से में किया जा सकता है, लेकिन लिविंग रूम या बालकनी आदि में इन्हें रखना अच्छा आईडिया है। फ्लोर लैंप में आपको कई डिफरेंट कलर्स, शेप्स व डिजाइन मार्केट में अवेलेबल है। आप अपने घर के स्पेस व डेकोर के अनुसार इन्हें सलेक्ट कर सकती हैं।

पेंडेंट या हैंगिंग लैंप

hording lamp

पेंडेंट या हैंगिंग लैंप ऐसे लैंप हैं, जो ना केवल आपके घर को एक मॉडर्न टच देते हैं, बल्कि यह स्पेस भी नहीं घेरते। इन्हें घर के किसी भी हिस्से में बेहद आसानी से हैंग किया जा सकता है। आप इन्हें अपने लिविंग रूमसे लेकर वर्कप्लेस में इस्तेमाल करके घर के लुक को पूरी तरह से बदल सकती हैं। यह डिफरेंट शेप्स, डिजाइन्स व कलर्स में अवेलेबल हैं, जो आपके घर के लुक को एन्हॉन्से करेंगे।

इसे ज़रूर पढ़ें-Easy Tips: इन टिप्स से मिनटों में साफ़ करें व्हॉइट लेदर फर्नीचर में लगे जिद्दी दाग

Recommended Video

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP