Republic Day: हर साल की तरह इस साल भी देश भर में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। 26 जनवरी को भारत देश गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। राष्ट्रध्वज फहराए जाने के बाद पहली बार महिलाएं शंख नादस्वरम नगाड़ा बजाते हुए परेड करेंगी। महिला सैनिकों की एक टुकड़ी के साथ केंद्रीय अर्द्धसैन्य बलों की संयुक्त महिला टुकड़ी मार्च करते हुए सलामी मार्च का आरंभ करेंगी। इस साल मुख्य अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस के खास मौके पर देश के माननीय राष्ट्रपति ध्वज फहराते हैं। वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ध्वारोहण और झंडा फहराने के बीच अंतर क्या है।
ध्वजारोहण और झंडा फहराने के बीच अंतर (Difference between flag hoisting and flag unfurling)
प्रत्येक साल 15 अगस्त और 26 जनवरी के खास मौके पर झंडा फहराया जाता है। अब आपने कभी-ना कभी ध्वारोहण और झंडा फहराने के बारे में सुना होगा। आज भी कई लोगों ध्वजारोहण और झंडा फहराने को एक ही समझते हैं। लेकिन आपको बता दें, कि ध्वजारोहण (आजादी का जश्न) और झंडा फहराने में अंतर है। जब फ्लैग को रस्सी की मदद से नीचे से ऊपर की ओर खींचा जाता है, तो उसे ध्वाजारोहण कहते हैं। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री लालकिले पर ध्वजारोहण करते हैं। वहीं, 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा को ऊपर बंधा जाता है और बाद में रस्सी को खींचकर फहराया जाता है।
26 जनवरी को आखिर राष्ट्रपति ही क्यों फहराते हैं तिरंगा
साल 1950 से पहले राज्य के मुखिया प्रधानमंत्री हुआ करते थे, जिस वजह से स्वतंत्रता दिवस पर पंडित जवाहरलाल नेहरू ध्वजारोहण करते थे। इसके बाद जब 1950 में संविधान लागु ( गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि) हुआ, तब भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने पहली बार तिंरगा फहराया था।
इसे भी पढ़ें-Republic Day: गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी पहली बार कर्तव्य पथ पर करेगी मार्च
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों