What Is The Difference Between All Pin And Safety Pin: दुनियाभर में महिलाएं सेफ्टी पिन का यूज करती हैं। इसका इस्तेमाल आउटफिट्स के सही तरह से सेट करने, साड़ी को एक जगह टिकाए रखने से लेकर फटे हुए कपड़ों को इमरजेंसी कंडीशन में सही करने के लिए किया जाता है। हर महिला के पास सेफ्टी पिन्स होती ही हैं। वहीं, पुरुष भी इसका अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करते हैं। इस एक छोटी सी चीज का इस्तेमाल घरेलू कामों में एक ऑलराउंडर के तौर पर किया जाता है।
आपने कभी ना कभी अपनी मम्मी के मुंह से आलपिन का नाम तो जरूर सुना होगा। बहुत से लोग आलपिन और सेफ्टी पिन को एक ही समझते हैं, लेकिन ये दोनों ही एक-दूसरे से अलग हैं। अगर आजतक आप भी इसे एक ही समझते आ रहे थे, तो आज हम आपको इनके बीच का फर्क बता देते हैं। आइए जानें, आलपिन और सेफ्टी पिन में क्या फर्क होता है?
सेफ्टी पिन का इतिहास
साल 1849 में अमेरिका के वॉल्टर हंट ने सेफ्टी पिन का आविष्कार किया था। इसे 10 अप्रैल 1849 को इसके डिजाइन को पेटेंट किया गया था। कहा जाता है, एक बार वॉल्टर हंट की पत्नी को बाजार जाना था, तभी उनकी शर्ट का बटन टूट गया। जल्दी में बटन को जोड़ने के लिए वॉल्टर हंट तारों को जोड़कर एक सेफ्टी पिन बना दी। उनका ये आविष्कार लोगों को काफी भाया। बाद में, वॉल्टर ने इसके डिजाइन में सुधार करके इसका पेटेंट करा लिया। उस दौरान इसे ड्रेस पिन' कहा जाता था। बाद में इसे सेफ्टी पिन का नाम मिला।
सेफ्टी पिन कौन-सी होती है?
सेफ्टी पिन का मुख्य काम किसी भी चीज को एक जगह पर टिकाए रखना है। इसका मुख्य तौर पर इस्तेमाल कपड़ों को टिकाए रखने के लिए किया जाता है। इसे फैशन और आउटफिट के लिए ही ज्यादा यूज किया जाता है।
आलपिन कैसी होती है?
आलपिन सेफ्टी पिन से काफी अलग होती है। यह सीधी नुकीली छड़ होती है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर कागजों और फाइलों को संभालने के लिए किया जाता है। आलपिन का इस्तेमाल कपड़ों पर भी किया जाता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल पुरुष अपने कपड़ों पर ज्यादा करते हैं। इससे सिख लोग पगड़ी सेट करने में और बाकी सभी लोग टाई को सेट करने में इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, आलपिन को मुस्लिम महिलाएं हिजाब सेट करने के लिए भी इस्तेमाल करती हैं। अक्सर जब आप बाजार से पुरुषों की शर्ट खरीदकर लाते हैं, तो उसमें आलपिन जगह-जगह लगी होती है।
यह भी देखें-क्या आप जानते हैं कैसे हुआ था सेफ्टी पिन का आविष्कार?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों