धनु राशि के जातकों को वर्ष 2022 में किसी क्षेत्र में अनुकूल फल प्राप्त होंगे तो किसी क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। अगर प्रेम जीवन की बात की जाए तो इस वर्ष आपको संबंधों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। जहां प्रेमियों का समय इस वर्ष अपने साथी के साथ अच्छा बीतेगा वहीं विवाहित जातकों के लिए पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।
सिंगल जातकों के लिए भी यह वर्ष अपने पिटारे में काफी कुछ लेकर आ रहा है। सबसे सकारात्मक संकेत तो यह है कि इस वर्ष आपके जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति का प्रवेश होगा, जो आपको आपसे मिलवाएगा।
धनु राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 प्रेम और संबंधों के लिहाज से कैसा रहेगा, यह जानने के लिए हमने छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी से बात की। पंडित जी कहते हैं, 'इस वर्ष अपने रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए हर कदम सोच समझकर उठाना होगा।'
इसे जरूर पढ़ें: वृश्चिक लव राशिफल 2022: अपने प्रेम संबंधों के बारे में एस्ट्रोलॉजर से जानें
इस वर्ष धनु राशि के जातकों के अंदर काम भावना बढ़ने की संभावना है। खुद पर नियंत्रण रखें और कोई भी गलत कदम न उठाएं, जो आपको भविष्य में नुकसान पहुंचाएं। इस वर्ष आप समाज द्वारा की जा रही बातों को अनदेखा करेंगे, जिससे आपके प्रेम संबंध को और भी मजबूती मिलेगी। इस वर्ष अप्रैल, जुलाई और सितंबर के महीने आपके लिए औसत रहने वाले हैं। अगर सब सही रहा तो धनु राशि के कई जातक इस वर्ष अपने प्रेम साथी के साथ विवाह के बंधन में बंध जाएं। हालांकि, जिन लोगों के परिवार में रिश्तों को लेकर सहमति नहीं है, उन लोगों को अभी भी इंतजार करना पड़ सकता है। वर्ष के अंतिम चरण में आपके प्रेम जीवन में संतुलन की कमी आ सकती है।(कन्या लव हॉरोस्कोप 2022)
उपाय-
इसे जरूर पढ़ें: तुला लव हॉरोस्कोप 2022: वर्ष 2022 में अपने प्रेम संबंधों के बारे में एस्ट्रोलॉजर से जानें
यह वर्ष वैवाहिक संबंधों की दृष्टि से भी ठीक-ठाक ही है। हो सकता है कि आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सजग रहना पड़ सकता है । जीवनसाथी की सेहत से जुड़ी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें। इस वर्ष साथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर नोकझोंक चलती रहेंगी। हो सकता है कि आप कुछ समय के लिए अपने साथी से अलग भी रहें। मगर इसका असर आपके रिश्ते पर सकारात्मक ही पड़ेगा। अपने साथी के घरवालों से अच्छे संबंध बना कर रखें। घर के किसी भी सदस्य की बातों में आकर अपने साथी से झगड़ा न करें।
उपाय-
जो जातक सिंगल हैं उनके जीवन का खालीपन इस वर्ष जरूर खत्म होगा और आपको बहुत जल्द ही आपका मनचाहा साथी मिल जाएगा। हो सकता है कि आपके फ्रेंड ग्रुप में ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जो आपको मन ही मन काफी समय से पसंद करता हो और इस वर्ष वह आपको प्रपोज कर सकता है।(कर्क लव हॉरोस्कोप 2022)
उपाय-
उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी, इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।