हिंदू धर्म में धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। धनतेरस के दिन आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन आती है। वहीं इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर यानी कि आज मनाया जा रहा है। अब ऐसे में अगर आप इस दिन व्रत रख रहे हैं, तो कथा अवश्य पढ़ें। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
धनतेरस के दिन पढ़ें ये व्रत कथा (Dhanteras Vrat Katha 2024)
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार एक बार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर भ्रमण कर रहे थे। तभी विष्णु जी किसी काम से दक्षिण दिशा की ओर चले गए और उन्होंने माता लक्ष्मी को वहीं रुकने के लिए कहा। फिर कुछ समय बाद जब माता लक्ष्मी उनका पीछे जाने लगी, तो उन्हें कुछ दूरी पर गन्ने का खेत दिखा।
माता लक्ष्मी ने एक गन्ना तोड़ा और उसे चूसने लगी। जब भगवान विष्णु ने माता लक्ष्मी को गन्ना चूसते हुए देखा, तो वह बेहद क्रोधित हुए और माता को श्राप दिया कि देवी आप जिस किसान के खेत में से गन्ना तोड़कर खा रही हैं, आपको उसी किसान के घर 12 सालों तक सेवा करनी होगी। इसके बाद माता लक्ष्मी को उस किसान के घर पर लगभग 12 साल तक सेवा करनी पड़ा और 12 साल के बाद किसान धन और समृद्धि से पूर्ण हुआ। पूरे 12 साल बीत जाने के बाद विष्णु जी माता लक्ष्मी को लेने गए, तो लक्ष्मी जी ने नारायण को रोक दिया।
इसपर विष्णु जी ने परिवार को गंगा स्नान करके आने को कहा और कौड़ियां को गंगा को चढ़ाने के लिए बोला। उन्होंने कहा कि तुम यह कार्य करके जब आओगे। तब हम यहीं रहेे। फिर जब किसान ने गंगा में कौड़ियां डाली तो गंगा मां प्रकट हुईं और उन्होंने किसान को बताया कि तुम जल्दी वापस जाओ, वरना मां लक्ष्मी घर से वापस चली जाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें - Dhanteras Kab Hai 2024: कब है धनतेरस? जानें पूजा से लेकर खरीदारी तक का शुभ मुहूर्त और महत्व
जब किसान वहां गया, तो उसने विष्णु जी से मना किया। तभी माता लक्ष्मी ने बोला कि उन्हें श्राप के कारण 12 सालों के लिए उसके घर पर रहना पड़ा था। अगर वह हमेशा के लिए उन्हें अपने घर पर चाहते हैं, तो धनतेरस पर उनकी पूजा और व्रत करनी होगी। तभी किसान ने पूरी निष्ठा के साथ धनतेरस का व्रत किया और फिर लक्ष्मी जी से उसका घर सुख-समृद्धि से संपन्न हुआ।
इसे जरूर पढ़ें -Dhanteras Puja Vidhi 2024: कैसे करें भगवान धनवंतरी की पूजा? जानें धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त और मंत्र
धनतेरस के दिन सौभाग्य प्राप्ति के लिए व्रत कथा अवश्य पढ़ें और अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों