सनातन धर्म में देव दीपावली के पर्व का विशेष महत्व है। यह हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। देव दीपावली को प्रदोष काल में मनाने की परंपरा है। यह दिवाली के ठीक 15 दिन बाद आती है। इस दिन वाराणसी का गंगा घाट दीयों की रोशनी से जगमगा उठते हैं। देव दीपावली का यह पर्व देश भर में बड़े धूम धाम से मनाया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि देव दीपावली के दिन सभी देवतागण पृथ्वी पर दिवाली मनाने आते हैं। ऐसा लगता है, मानो भगवान शिव साक्षात काशी में दिवाली मना रहे हों। अब ऐसे में इस साल देव दीपावली कब मनाया जाएगा। दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त क्या है और देव दीपावली का महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि की शुरूआत 15 नवंबर को सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन 16 नवंबर को रात्रि 2 बजकर 58 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर इस साल देव दीपावली 15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी।
इस साल देव दीपावली पर दीप जलाने का शुभ मुहू्र्त 15 नवंबर को शाम 05 बजकर 08 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 47 मिनट तक है। इस दिन दीपक जलाने के लिए कुल 02 घंटे 39 मिनट का शुभ समय मिलेगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देव दीपावली के दिन सभी देवतागण धरती पर दिवाली मनाने के लिए आते हैं। इसलिए इसे देव दीपवाली के नाम से जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि हर साल देव दीपावली के दिन भगवान शिव की नगरी काशी में देवतागण गंगा किनारे दीए जलाने के लिए आते हैं।
इस दिन देवताओं का स्वागत करने के लिए गंगा घाट पर दीपक जलाई जाती है। साथ ही पूरे घर में दीये जलाए जाते हैं। देव दीपावली के दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन दान-पुण्य करने की भी मान्यता है। देव दीपावली का त्योहार दीपों की रोशनी अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। इस दिन लोग गंगा स्नान करते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। यह दिन मोक्ष प्राप्ति का भी माना जाता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।