Sun Mar 22, 2026 | Updated 07:26 AM IST HZ Awards 2026
image

Kartik Month Vrat or Tyohar List 2024: दिवाली से लेकर पूर्णिमा तक.....कार्तिक के महीने में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, यहां जानें पूरी लिस्ट

हिंदू धर्म में किसी भी व्रत और त्योहार का विशेष महत्व है और यदि आपको पहले से ही त्योहारों की सही तिथि और शुभ मुहूर्त का पता चल जाए तो आप उसके अनुसार ही पूजा-पाठ कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कार्तिक महीने में पड़ने वाले सभी पर्वों के बारे में विस्तार से।
Editorial
Updated:- 2024-10-03, 16:38 IST

कार्तिक का महीना हिन्दू धर्म के लिए ख़ास माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में भगवान विष्णु छः महीने की योग निद्रा से जागते हैं। यही कारण है कि इस माह को भगवान विष्णु का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के बारह महीनों में सबसे पवित्र महीना कार्तिक का ही माना जाता है।

खासतौर पर यह समय उन लोगों के लिए मुख्य होता है जो पारंपरिक वैदिक अनुष्ठानों का पालन करते हैं। कार्तिक माह आमतौर पर अक्टूबर और नवंबर के बीच आता है, जो सौर कैलेंडर के साथ चंद्र कैलेंडर के संरेखण पर निर्भर करता है।

हम कार्तिक महीने में कई व्रत और त्योहार मनाते हैं जिनमें से करवा चौथ, दिवाली, गोवर्धन और कार्तिक पूर्णिमा जैसे कई पर्व मनाए जाते हैं और इनमें शुभ मुहूर्त में पूजन आदि किया जाता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कार्तिक महीने में आने वाले पर्वों की पूरी लिस्ट और उनके शुभ मुहूर्त के बारे में।

कब से शुरू हो रहा है कार्तिक महीना 2024 

kartik month date

वर्ष 2024 में, कार्तिक माह अक्टूबर के उत्तरार्ध में शुरू होगा और नवंबर तक जारी रहेगा। यह महीना हिंदू परंपरा में विशेष रूप से दान कार्य, स्नान अनुष्ठान और उपवास करने के लिए अत्यधिक शुभ माना जाता है। यह भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए सबसे अच्छा महीना माना जाता है और इस महीने में तुलसी की पूजा का विधान भी है।

इस पूरे महीने भक्तजन व्रतों, पूजाओं और तीर्थयात्राओं का आयोजन करते हैं और भगवान के पूजन में लीन रहते हैं। कार्तिक का महीना हिंदू कैलेंडर का आठवां महीना है और यह अक्टूबर या  नवंबर में आता है। साल 2024 में कार्तिक का महीना 18 अक्टूबर ,शुक्रवार से आरंभ होकर 15 नवंबर 2024, शुक्रवार तक चलेगा।

कार्तिक महीने का महत्व

कार्तिक माह, जिसे हिंदू कैलेंडर में सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है, अत्यधिक आध्यात्मिक महत्व रखता है। अक्टूबर और नवंबर के बीच पड़ने वाला यह त्योहार भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है।

यह महीना धार्मिक अनुष्ठान करने, उपवास करने और दान के कार्यों में संलग्न होने के लिए अत्यधिक शुभ माना जाता है।

कार्तिक माह में सबसे महत्वपूर्ण प्रथाओं में से एक है किसी पवित्र नदी में स्नान करना। इस दौरान यदि आप गंगा जैसी किसी भी पवित्र नदी में स्नान करते हैं तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है। यही नहीं आपको कई पापों से मुक्ति भी मिल सकती है।

इस दौरान भक्त समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति के लिए दैवीय आशीर्वाद की तलाश में, एकादशी और अन्य शुभ दिनों पर उपवास रखते हैं।

इस महीने में तुलसी के पौधे की पूजा करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। ऐसा कहा जा सकता है कि कार्तिक पूर्णिमा ऐसा समय है जो व्यक्ति को परमात्मा के साथ अपना संबंध मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।

कार्तिक महीने के व्रत और त्योहारों की लिस्ट

karwa chauth date

20 अक्टूबर, रविवार, करवा चौथ
21 अक्टूबर, सोमवार, रोहिणी व्रत
24 अक्टूबर, बृहस्पतिवार, अहोई अष्टमी
28 अक्टूबर, सोमवार, रामा एकादशी
29 अक्टूबर, मंगलवार, प्रदोष व्रत , धनतेरस
30 अक्टूबर, बुधवार , काली चौदस
31 अक्टूबर, बृहस्पतिवार, नरक चतुर्दशी , छोटी दिवाली
01 नवंबर, शुक्रवार, अमावस्या, दिवाली
02 नवंबर, शनिवार, गोवर्धन पूजा , अन्नकूट
03 नवंबर, रविवार, भाई दूज
07 नवंबर, बृहस्पतिवार,छठ पूजा
09  नवंबर, शनिवार , दुर्गाष्टमी व्रत , गोपाष्टमी
10 नवंबर, रविवार, अक्षय नवमी
12 नवंबर, मंगलवार, प्रबोधिनी एकादशी
13 नवंबर, बुधवार, प्रदोष व्रत , तुलसी विवाह
15 नवंबर, शुक्रवार, कार्तिक पूर्णिमा व्रत , गुरु नानक जयंती

कार्तिक महीने के व्रत और त्योहारों के शुभ मुहूर्त

कार्तिक महीने में पड़ने वाले व्रत और त्यौहार ख़ास महत्व रखते हैं और इस दौरान यदि आप शुभ मुहूर्त में पूजन करते हैं तो विशेष रूप से फलदायी होता है।
आइए कार्तिक महीने में करवा चौथ से लेकर इस माह की पूर्णिमा तिथि तक के शुभ मुहूर्त के बारे में जानें -

20 अक्टूबर, रविवार- करवा चौथ

करवा चौथ का व्रत विशेष रूप से विवाहित महिलाएं अपने पतियों की दीर्घायु के लिए करती हैं। यह कार्तिक माह के उम्र और सुख-समृद्धि के लिए मनाती हैं। यह त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त - शाम 05 बजकर 46 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

28 अक्टूबर, सोमवार- रमा एकादशी

रमा एकादशी हिन्दुओं का प्रमुख पर्व है। यह भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इसे रमा एकादशी भी कहा जाता है। यह पर्व 27 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर शुरू होकर 28 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 50 मिनट तक होगा।

29 अक्टूबर, मंगलवार- धनतेरस

धनतेरस से ही दिवाली महोत्सव का आरंभ हो जाता है।  यह पर्व इस साल 29 अक्टूबर को पड़ेगा और इस पर्व की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 12 बजे तक है।

31 अक्टूबर, गुरुवार-नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली

नरक चतुर्दशी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन की पूजा का शुभ मुहूर्त प्रातः 5 बजकर 20 मिनट से लेकर 6 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

01 नवंबर, शुक्रवार, अमावस्या, दिवाली

Diwali 2024 date

दिवाली का पर्व हिंदू धर्म में खास है और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 36 मिनट से लेकर 06 बजकर 16 मिनट तक।

02 नवंबर, शनिवार, गोवर्धन पूजा , अन्नकूट

हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है और इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा की जाती है। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त प्रात: काल 6 बजे से लेकर 8 बजे तक है।

03 नवंबर, रविवार, भाई दूज

साल 2024 में भाई दूज का पर्व 3 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।

07 नवंबर, बृहस्पतिवार,छठ पूजा

षष्ठी तिथि 7 नवंबर को प्रातः 12 बजकर 41 मिनट से आरंभ हो रही है और 8 नवंबर को सुबह 12 बजकर 35 मिनट पर समाप्त हो रही है।

09  नवंबर, शनिवार , दुर्गाष्टमी व्रत , गोपाष्टमी

अष्टमी तिथि का आरंभ 08 नवम्बर 2024 को रात्रि 11 बजकर 56 मिनट पर और इसका समापन  9 नवंबर को रात्रि 10 बजकर 45 PM मिनट पर हो रहा है।

10 नवंबर, रविवार, अक्षय नवमी

इस साल अक्षय नवमी 10 नवंबर को है और इस दिन राहुकाल शाम 4:09 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा. इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र का योग भी है।

12 नवंबर, मंगलवार, प्रबोधिनी एकादशी

इस साल 12 नवंबर को प्रबोधिनी एकादशी तिथि पड़ेगी और सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7:50 बजे से पूरी रात तक रहेगा। रवि योग सुबह 6:45 बजे से सुबह 7:50 बजे के बीच रहेगा।

13 नवंबर, बुधवार, प्रदोष व्रत , तुलसी विवाह

इस साल तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त 13 नवंबर शाम 5 बजकर 52 मिनट से रात 2 बजकर 28 मिनट तक है. इस दिन रेवती नक्षत्र का संयोग है।

15 नवंबर, शुक्रवार, कार्तिक पूर्णिमा व्रत , गुरु नानक जयंती

इस साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 15 नवंबर को 06 बजकर 21 मिनट पर होगी और 16 नवंबर 2024 को 03 बजे पूर्णिमा तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को पड़ेगी।

आप यहां कार्तिक महीने के व्रत और पर्वों की लिस्ट और शुभ मुहूर्त की जानकारी ले सकते हैं और इसके अनुसार ही पूजा कर सकते हैं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images:Freepik.com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;