Atishi Marlena Education: 17 सितंबर 2024 को अरविंद केजरीवाल के कानूनी कारणों से इस्तीफा देने के बाद आतिशी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया। इस बदलाव के दौरान उन्होंने पार्टी के भीतर प्रथम भूमिका निभाई है और उम्मीद है कि अगले चुनाव तक वह सरकार का नेतृत्व करेंगी। ऐसे में लोग आतिशि मार्लेना के बारे में जानना चाहते हैं। इस लेख में आज हम आपको दिल्ली की सीएम आतिशी मार्लेना की एजूकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही यह भी जानते हैं कि उन्होंने शिक्षा मंत्री के दौरान क्या-क्या काम किया।
आतिशी के माता और पिता का नाम विजय सिंह और त्रिप्ता वाही है। ये दोनों दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। आतिशी ने नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल्स स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद साल 2001 में नई दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से हिस्ट्री में फर्स्ट डिवीजन में ग्रेजुएश की उपाधि हासिल की। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में दाखिला लिया, जहां उन्होंने 2003 में शेवनिंग स्कॉलरशिप पर अपनी पहली मास्टर डिग्री हासिल की। साल 2005 में, उन्होंने रोड्स स्कॉलर के रूप में शैक्षिक अनुसंधान में अपनी दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की।
जनवरी, 2013 में आतिशी ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर नीति-निर्माण और सक्रियता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान उन्हें प्रमुखता मिली और उन्होंने मध्य प्रदेश में जल सत्याग्रह जैसे आयोजनों में भाग लिया। साल 2019 में, उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन भाजपा के गौतम गंभीर से हार गईं। हालांकि, 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में प्रतिद्वंद्वी को 11,000 से अधिक मतों से हराकर कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल की।
इसे भी पढ़ें-Delhi New CM Atishi: कैसे आतिशी के नाम संग जुड़ा 'मार्लेना'? दिल्ली की नई सीएम के नाम नहीं है खुद का कोई घर
आतिशी को दिल्ली के पब्लिक स्कूल सिस्टम में शिक्षा में बदलाव के अपने दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'मिशन बुनियाद' की शुरुआत की जिसका मुख्य लक्ष्य छात्रों की साक्षरता और संख्यात्मक दक्षताओं को बढ़ाना है उनके कार्यकाल के दौरान, शिक्षा पर व्यय में पर्याप्त वृद्धि देखी गई, जिससे दिल्ली के सरकारी स्कूलों को अपने बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में सुधार करने में मदद मिली।
आतिशी ने शिक्षकों के प्रशिक्षण में सुधार करने का प्रयास किया है ताकि अध्यापक बेहतर शिक्षा बच्चों तक पहुंचा सकें। साथ ही दिल्ली के विभिन्न स्कूलों में होने वाली समग्र शिक्षण गुणवत्ता को बढ़ाने में भी बड़ी भूमिका निभाई है।
आतिशी ने ऐसे एजेंडों का समर्थन किया है, जिनमें स्टूडेंट्स के लिए निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें और यूनिफॉर्म मुहैया कराई जा सके। इस पहल ने विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म की लागत को कम करने में बहुत मदद की है, जिससे स्कूल में उनकी उपस्थिति को बढ़ावा मिला है।
वर्तमान में, आतिशी दिल्ली सरकार में वित्त, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, बिजली और पानी जैसे 14 महत्वपूर्ण विभागों को हैंडल कर रही हैं। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, जो है दिखाती है कि वह कैबिनेट में कितनी शामिल है। इसके साथ ही विभिन्न पहलुओं को संभालने में उनकी क्षमता को भी प्रदर्शित करता है।
इसे भी पढ़ें-जानिए कितने पढ़े लिखे हैं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Atishi official Instagram Page
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।