Crime With Women: भारत के अलग-अलग हिस्सों के लोग दिल्ली में शिक्षा और रोजगार जैसे मकसद से आते हैं। बावजूद इसके दिल्ली की सड़के बहुत असुरक्षित हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि हाल ही में जारी हुए आंकड़ों का कहना है।
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में रोजाना 2 लड़कियां रेप का शिकार होती हैं। आइए जानते हैं ताजा रिपोर्ट में सामने आए आंकड़ों के बारे में।
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक दिल्ली में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध 40 प्रतिशत बढ़ गए हैं। 2020 में महिलाओं के साथ अपराध के कुल 9,872 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं 2021 में मामलों की संख्या बढ़कर 13,892 हो गई है। मेट्रो शहरों में होने वाले अपराधों में दिल्ली के साथ-साथ मुबंई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर और लखनऊ का भी नाम शामिल हैं। ('बेटियों के साथ होने वाले अपराधों के लिए जिम्मेदार है प्रशासन'-निर्भया की मां)
देश की राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले साल दिल्ली में अपहरण के 3948, पतियों की क्रूरता के 4674 और नाबालिग बच्चियों से साथ दुष्कर्म के कुल 833 मामले दर्ज किए गए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में रोजाना 2 लड़कियों के साथ रेप की घटना घटती है।
इसे भी पढ़ेंःमैरिटल रेप पर लिया गया केरल कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक भी है और तारीफ के काबिल भी
दिल्ली में हत्या के मामले में मामूली सी गिरावट देखने को मिली है। 2020 में हत्या के 461 मामले और 2021 में 454 सामने आए हैं। वहीं 2020 में हत्या के 500 मामले दर्ज किए गए थे। इस मामले के पीछे की वजह संपत्ति से जुड़े विवाद, परिवार से जुड़े विवाद और प्रेम प्रसंग जैसे कारण शामिल हैं। (निर्भया जैसे रेप केस आखिर क्यों और कब तक?)
एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक ओडिशा में भी महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में 23% वृद्धि हुई है। राज्य में प्रति एक लाख महिलाओं की अपराध दर बढ़कर 137.8 हो गई है। 2020 में यह दर 112.9 थी।
एनसीआरबी की हाल ही में 'क्राइम इन इंडिया 2021' नाम से रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसी रिपोर्ट में यह सारी जानकारी दी गई है। आंकड़े साफ दिखाते हैं कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभी भारत को बहुत काम करने की आवश्यकता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik,shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।