दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई रिस्पेशन पार्टी में बेहद ही अलग अंदाज में नजर आए। जहां एक तरफ दीपिका पादुकोण अपने ससुराल वालों से मिल रही थीं वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन करते हुए नजर आए।
न्यूलीवेड दीपिका और रणवीर ने बेंगलुरु के बाद आखिरकार मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया। द ग्रैंड हयात होटल में रिसेप्शन के दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों बेहद ही रॉयल लुक में नजर आए। एक तरफ जहां रणवीर सिंह ने व्हाइट शेरवानी के साथ खास मैचिंग स्कर्ट पहना था वहीं दीपिका ने भी व्हाइट हैवी साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी में सबका ध्यान आकर्षित किया।
View this post on Instagram
दीपिका मिली ससुराल वालो से
दीपवीर के मुंबई रिस्पेशन पार्टी में भवनानी परिवार के सदस्य और खास दोस्तों ने हिस्सा लिया। दीपिका पादुकोण रिसेप्शन के मौके पर अपने ससुराल के लोगों से मुलाकात करते हुए नजर आईं।
Read more: देखिए ऐसे बना था दीपिका का लहंगा और रणवीर सिंह की शेरवानी
दीपिका और रणवीर ने रिसेप्शन में पहुंचे हर एक गेस्ट का शानदार तरीके से स्वागत किया। एक खास वीडियो में दीपिका गेस्ट से बातचीत करती दिख रही हैं जबकि रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंबा' को प्रमोट करते हुए दिखें।
View this post on Instagram
मुंबई के ग्रैंड रिसेप्शन के कुछ वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें दीपिका और रणवीर सिंह मेहमानों से मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं।
14-15 नवंबर को इटली में शादी करने के बाद दीपवीर ने इंडिया लौटकर दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में 21 नवंबर को रिसेप्शन पार्टी दी। उस रिसेप्शन के बाद 28 नवंबर की रात मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में दीपवीर ने दूसरी रिस्पेशन पार्टी दी। इस रिस्पेशन पार्टी में दीपिका और रणवीर एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आए।
View this post on Instagram
दीपवीर ने मुंबई रिस्पेशन की फोटो अपने इंस्टा ग्राम अकाउंट पर शेयर की जिसमें दोनों व्हाइट और गोल्डन कलर के आउटफिट्स में नजर आए। मुंबई रिसेप्शन के लिए दीपिका के आउटफिट को मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने तैयार किया है और वहीं रणवीर के आउटफिट को डिजाइनर रोहित बहल ने तैयार किया है। रणवीर और दीपिका के आउटफिट्स मैचिंग हैं और व्हाइट बेस पर गोल्डन कलर के धागे से कढ़ाई की गई है।
View this post on Instagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 तारीख को इटली में शादी की है। इस डेस्टिनेशन वेडिंग में बेहद ही करीबी लोग हुए थे। शादी के बाद दीपवीर ने सोशल मीडिया पर मेहंदी से लेकर संगीत, कोंकणी शादी और आनंद कारज की तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों