herzindagi
deepika padukone ranveer singh reason short honeymoon  holidays

दीपिका-रणवीर इस वजह के चलते नहीं जा पाएंगे लंबे हनीमून पर

दीपवीर ने अपने हनीमून के लिए भी कुछ प्लानिंग कर रखी है लेकिन ये कपल लंबे समय के लिए हनीमून पर नहीं जा रहा है।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-10-25, 14:41 IST

दीपिका-रणवीर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, दोनों ने कुछ दिनों पहले अपनी शादी की डेट अपने फैंस के साथ शेयर कर ली लेकिन ये कपल अपनी शादी की तैयारियां काफी पहले से ही कर रहा था। दीपवीर ने अपने हनीमून के लिए भी कुछ प्लानिंग कर रखी है लेकिन ये कपल लंबे समय के लिए हनीमून पर नहीं जा रहा है। 

ऐसी कौन सी वजह है जो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हनीमून पर लंबे समय के लिए ना जाने का फैसला किया है। 

deepika padukone ranveer singh reason short honeymoon  holidays

दीपवीर नहीं जाएंगे लंबे हनीमून पर 

दीपिका-रणवीर ने जैसे ही अपने फैंस के साथ अपनी शादी की डेट शेयर की वैसे ही इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार लोग कॉमेंट्स कर बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि, इस कपल का वेडिंग डेस्टिनेशन अभी भी राज ही बना हुआ है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि दोनों इटली के लेक कोमो में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे।

साथ ही इस कपल की हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर भी बातें हो रही हैं। मीडिया सूत्रों की मानें तो दीपिका और रणवीर लॉघनीमून पर लंबे समय के लिए नहीं जा पाएंगे। इसके पीछे की वजह दोनों के वर्क कमिटमेंट्स बताई जा रही है। रणवीर इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' की शूटिंग कर रहे हैं जो दिसंबर में रिलीज होनी है। वहीं दूसरी तरफ दीपिका ने भी मेघना गुलजार की अपकमिंग फिल्म साइन कर ली है। ऐसे में इनका हनीमून पीरियड काफी छोटा होगा।

Read more: दीपिका और रणवीर के शादी कार्ड की इन गलतियों का उड़ रहा है मजाक

दीपिका के बर्थडे के लिए दूसरा हॉलीडे 

रणवीर और दीपिका लंबे हनीमून पर नहीं जा पाएंगे इसलिए हो सकता है कि दीपिका पादुकोण के बर्थडे पर रणवीर सिंह दूसरे हॉलीडे का प्लान करें। 5 जनवरी को दीपिका पादुकोण का बर्थडे है और शादी के बाद उनका ये पहला बर्थडे है जिसे स्पेशल बनाने के लिए रणवीर सिंह दूसरा हॉलीडे प्लान करेंगे। 

deepika padukone ranveer singh reason short honeymoon  holidays

ऐसे किया रणवीर ने हनीमून प्लान 

रणवीर सिंह ने हनीमून की प्लानिंग पहले से ही शुरू कर दी थी। रणवीर ने 'सिंबा' फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी को पहले से ही अपनी शादी की डेट के बारे में बता दिया था। शादी के बाद रणवीर और दीपिका काफी कम समय के लिए हनीमून पर जाएंगे और उससे लौटकर अपनी साइन की गईं फिल्मों पर फोकस करेंगे। हां, दीपिका के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए ये कपल किसी और हॉलीडे पर जा सकता है। 

Read more: इन 5 चीजों को गलती से भी ना करें अपनी हनीमून बैग में पैक

deepika padukone ranveer singh reason short honeymoon  holidays

मुंबई और बेंगलुरू में रिसेप्शन 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई और बेंगलुरू में अलग-अलग रिसेप्शन रखेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार 28 और 29 नवंबर को बेंगलुरू में परिवार और दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखा जाएगा वहीं 30 नवंबर और 1 दिसंबर को मुंबई में पार्टी रखी जाएगी जिसमें करीब 3000 मेहमान शामिल होंगे। 

 

मुंबई में रिसेप्शन के लिए होटेल ग्रैंड हयात को बुक किया गया है। इस पार्टी में दीपिका-रणवीर के दोस्तों के साथ ही इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल होंगे। 

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।