दीपिका जब रणवीर से मिली थी पहली बार तो ये सब सोचती थीं उनके बारे में

दीपिका पादुकोण को पहली नजर में रणवीर सिंह से प्यार हो गया था, अगर आपको ऐसा लगता है तो आप गलत है।

deepika ranveer relationship

दीपिका पादुकोण को पहली नजर में रणवीर सिंह से प्यार हो गया था, अगर आपको ऐसा लगता है तो आप गलत है। दीपिका को पहली नजर में रणवीर सिंह कुछ खास पसंद नहीं आए थे लेकिन क्या आप जानती हैं दीपिका रणवीर सिंह के बारे में क्या-क्या सोचती थीं।

आज दीपिका और रणवीर के प्यार भरे रिश्ते के बारे में हर जगह चर्चें हैं। यहां तक कि अब दोनों की शादी की चर्चा भी होने लगी है। भले ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अभी तक अपनी रिलेशनशिप को पिछले एक साल में कन्फर्म नहीं किया हो लेकिन पिछले काफी समय से उनकी शादी की चर्चा चल रही है।

ऐसा कहा जा रहा है कि अगले महीने में यह कपल शादी कर सकता है। साथ ही ऐसा भी माना जा रहा है कि जल्द ही ये दोनों अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल कर देंगे।

deepika ranveer relationship

दीपिका और रणवीर की शादी

दीपिका और रणवीर जल्द ही शादी कर सकते हैं। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका और रणवीर आने वाले नवरात्रि के दौरान 17अक्टूबर 2019 को अपनी शादी की तारीख की घोषणा कर सकते हैं। बता दें कि पहले ही ऐसी रिपोर्ट्स आ चुकी हैं कि हो सकता है कि यह कपल नवंबर में इटली में शादी के बंधन में बंध जाएं।

Read more: अनुष्का से भी ज्यादा आलीशान होगी इटली में दीपिका और रणवीर की शादी, ये है वेन्यू

deepika ranveer relationship

दीपिका को पहली नजर में रणवीर लगें कुछ ऐसे

बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में दीपिका और रणवीर का नाम आता है। हाल ही में दोनों एक इवेंट शो में एक साथ पहुंचे थे जहां उन्होंने एक-दूसरे से जुड़ी बहुत सी बातें शेयर की। इवेंट में रणवीर और दीपिका पादुकोण बड़े मनमौजी अंदाज में दिखे और शादी के बारे में खुलकर बात करते नजर आये।

Read more: देखिए कैसे सोनम और प्रियंका करती हैं अपने पार्टनर से वीडियो चैट

इस दौरान दीपिका और रणवीर की प्रेम कहानी से जुड़े कई सवाल पूछे गए जिनके बेबाकी से जवाब इन दोनों स्टार्स से दिए। इस मौके पर दीपिका ने अपने दिल की बात सबके सामने रखते हुए बताया की जब वह पहली बार रणवीर से मिली थीं तब उन्होंने उनके बारे में क्या सोचा था और उन्हें कैसा अहसास हुआ था। दोनों ने अपनी शादी को लेकर कई तरह के खुलासे किए जिनमें दोनों सितारों ने यही बताया की अभी तय नहीं हो पाया है कि शादी कब होगी पर दोनों ने अपनी पहली मुलाकात के बारे में कई राज सबसे सामने खोले।

deepika ranveer relationship

दीपिका ने बताया कि उन्हें कभी ये नहीं लगता था कि रणवीर उनके लिए कभी बेहद खास बनेंगे। साथ ही दीपिका ने बताया कि जब वो पहली बार रणवीर से मिली थीं तो उन्हें कैसा महसूस हुआ था।

दीपिका पादुकोण ने बताया कि रणवीर की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के प्रोमो देखने के बाद उनसे एक एजेंट ने रणवीर की खूब तारीफ की थी और कहा था की ये लड़का एक दिन बहुत बड़ा स्टार बनेगा। इस फिल्म को देखकर उन्हें यही लगा था की रणवीर उनके टाइप के नहीं है लेकिन इस फिल्म को देखने के बाद वो जब रणवीर से मिली तो काफी इम्प्रेस हुई थीं।

साथ ही दीपिका ने बताया कि पहली मुलाकात में उन्होंने रणवीर ने पूछा था की वो दिल्ली से मुंबई कैसे आएं। साथ ही उन्हें इस फिल्म में रणवीर की परफॉर्मेंस बेहद खूबसूरत लगी थी।

रणवीर से जब फर्स्ट इम्प्रैशन को लेकर सवाल किये गए तो उन्होने बताया कि वो पहली बार दीपिका से एक रेस्टोरेंट में मिले थे और पहली बार दीपिका पादुकोण को देखकर वो हैरान रह गए थे और उन्हें लगा कि आखिर कोई कैसे इतना शानदार दिख सकता है।

वैसे देखा जाएं तो हर लव स्टोरी की शुरुआत कुछ ऐसे ही होती है।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP