डेकोरेशन से लेकर रिटर्न गिफ्ट्स तक, इन टिप्स की मदद से प्लान करें लोहड़ी की पार्टी...फैमिली और फ्रेंड्स से मिल सकती है तारीफ

क्या आप इस लोहड़ी पर फैमिली और फ्रेंड्स को पार्टी देने के बारे में सोच रही हैं? तो यहां हम पार्टी प्लान करने के कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जो आपकी डेकोरेशन से लेकर रिटर्न गिफ्ट्स को लेकर मदद कर सकते हैं। 
Lohri Party Ideas 2025

लोहड़ी का त्योहार हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। इस त्योहार की उत्तर भारत में खास मान्यता है। ऐसे तो यह त्योहार फसल से जुड़ा होता है, लेकिन जिन घरों में नई शादी हुई होती है या फिर किसी बच्चे का जन्म होता है वहां लोहड़ी को खूब धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी का जश्न मनाने के लिए लोग रात के समय घर के बाहर या छत पर आग जलाते हैं और उसके इर्द-गिर्द घूमकर मक्के और तिल अर्पित करते हैं।

लोहड़ी का असली मजा फ्रेंड्स और फैमिली के साथ ही आता है। क्योंकि, अपनों के साथ ही त्योहार पर नाच-गाना और खेल-कूद होता है। ऐसे में अगर आप भी इस लोहड़ी पर घर पर पार्टी प्लान करने के बारे में सोच रही हैं, तो यहां हम कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।

इन टिप्स की मदद से प्लान कर सकती हैं लोहड़ी की पार्टी

डेकोरेशन

holi party decoration

लोहड़ी पार्टी के लिए आप गांव की थीम वाला डेकोरेशन कर सकती हैं। इसके लिए आप सूखे फूल-भूसा, मटके और लाइट्स से घर का आंगन या छत को सजा सकती हैं। गांव की थीम वाला डेकोरेशन आपके फ्रेंड्स से लेकर फैमिली को खूब पसंद आ सकता है। हालांकि, डेकोरेशन वाले सूखे फूल-भूसा को आग से दूर रखें। ऐसा इसलिए, क्योंकि सूखे फूल या भूसा बहुत जल्दी आग पकड़ते हैं।

गांव की थीम वाली डेकोरेशन के अलावा आप लोहड़ी पार्टी में गुब्बारों की सजावट भी कर सकती हैं। गुब्बारों की डेकोरेशन ज्यादा आसान और बच्चों से लेकर बूढ़ों को अट्रैक्ट करती है। इसके अलावा साड़ी और दुप्पटों से भी घर को लोहड़ी पार्टी के लिए सजाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: लोहड़ी पर कर रहे हैं सेलिब्रेशन, तो ऐसे बनाएं इनविटेशन कार्ड

ट्रेडिशनल खाना

दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है, यह कहना गलत नहीं होगा। ऐसे में लोहड़ी की पार्टी में फ्रेंड्स और फैमिली को इंप्रेस करने के लिए आप ट्रेडिशनल पंजाबी डिशेज बना सकती हैं। पंजाबी डिशेज में आप सरसों का साग-मक्के की रोटी, अमृतसरी छोले, तिल के लड्डू, गजक, ठंडी-ठंडी लस्सी जैसी चीजें मेहमानों के सामने परोस सकती हैं।

म्यूजिकल बनाएं पार्टी

लोहड़ी पार्टी का मजा तब ही आता है जब फैमिली और फ्रेंड्स मिलकर आग के इर्द-गिर्द भांगड़ा और गिद्दा डालें। भांगड़ा और गिद्दा से ही लोहड़ी की पार्टी में रंग जम पाता है। लोहड़ी की पार्टी में चार-चांद लगाने के लिए ढोल का इंतजाम जरूर करें। क्योंकि, ढोल की बीट पार्टी में एक अलग ही जोश भर देती है। ढोल के साथ-साथ जोश शे भरे पार्टी म्यूजिक-सॉन्ग भी प्ले लिस्ट में शामिल करें। (लोहड़ी के लिए गाने)

फन-गेम्स

नाच-गाने के साथ लोहड़ी की पार्टी में चार चांद फन गेम्स भी लगा सकते हैं। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ पार्टी में तंबोला, म्यूजिकल चेयर्स, अंताक्षरी और डम शरार्ड्स भी खेला जा सकता है। इतना ही नहीं, आप नींबू पानी या फिर लस्सी मेकिंग कॉम्पिटिशन भी रख सकती हैं और जीतने वाले लोगों को छोटा गिफ्ट हैंपर भी दे सकती हैं।

रिटर्न गिफ्ट आइडियाज

holi party return gifts

लोहड़ी पार्टी में फ्रेंड्स और फैमिली को स्पेशल फील कराने के लिए आप रिटर्न गिफ्ट भी दे सकती हैं। रिटर्न गिफ्ट का नाम आते ही अगर आप कंफ्यूज हो गई हैं कि क्या दिया जा सकता है। तो ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि लोहड़ी का मौसम सर्दियों में आता है, ऐसे में आप कॉजी स्कॉर्फ, रोस्टेड पीनट्स, गजक और पॉपकॉर्न जैसी चीजें भी दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: लोहड़ी पर गेंदे के फूलों और दुपट्टे से ऐसे डेकोरेट करें अपना प्यारा सा घर, सबकी की टिकी रहेंगी निगाहें

ट्रेडिशनल गिफ्ट्स के अलावा आप पर्सनलाइज्ड गिफ्ट, किचन से जुड़ी चीजें जैसे डिनर सेट, खूबसूरत-सी मसालेदानी या फिर डेकोरिट ट्रे भी दे सकती हैं। लोहड़ी की पार्टी में फ्रेंड्स और फैमिली को देने के लिए चॉकलेट, ब्राउनी और ड्राई फ्रूट्स का कंबाइन गिफ्ट पैक भी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP