Constitution Day Date History and Significance: भारतीय संविधान के बारे में आम लोगों को जागरूक करने के उद्येश्य से हर साल 26 नवंबर संविधान दिवस मनााया जाता है। साथ ही, यह दिन अंबेडकर जी के विचारों और अवधारणाओं को लोगों तक पहुंचाने के मकसद से भी संविधान दिवस मनाया जाता है, लेकिन क्या आपको ये पता है कि संविधान दिवस देश में पहली बार कब मनाया गया था? अगर नहीं जानते हैं, तो आज इस आर्टिकल से आपको सारी जानकारी मिल सकती है।
भारतीय संविधान में देश की लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और संप्रभुता के पहचान की नींव रखी गई है। संविधान दिवस लोकतांत्रिक आदर्शों को मजबूत करने का काम करता है। यह दिन भारत के लिए बेहद खास होता है। संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को ही क्यों मनाते हैं? इसकी शुरुआत कब और क्यों हुई थी? आइए सारे सवालों के जवाब सहीत संविधान से जुड़ी 3 अहम बातों के बारे में भी जानेंगे।
हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन साल 1949 में भारत के संविधान को अपनाया गया था। यह दिन संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ. बी. आर. अंबेडकर को सम्मानित करता है। हमारे संविधान को बनाने में 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लगा था। इसके बाद, भारत गणराज्य का संविधान 26 जनवरी 1949 को बनकर तैयार हो गया था। हालांकि, संविधान को आधिकारिक तौर पर 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। यही वजह है कि इस दिन को हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। पहली बार संविधान दिवस साल 2015 से मनाया गया और तब से हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
इसे भी पढ़ें- आपको पता है Supreme Court में किस बेंच के तहत होती है कौन से मामले की सुनवाई?
भारतीय संविधान दिवस न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के महत्व को भी रेखांकित करता है। साथ ही, यह राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देते हुए संवैधानिक आदर्शों, अधिकारों और प्रतिबद्धताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। इस दिन संविधान निर्माण समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. सर हरिसिंह गौर का जन्मदिन होता है। संविधान दिवस लोकतांत्रिक आदर्शों को मजबूत करने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें- महिलाएं जिन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में निभाई है अहम भूमिका
इसे भी पढ़ें- कैसे तैयार किया जाता है देश का बजट? संविधान में कहां है इसकी चर्चा, जानें सारे सवालों के जवाब यहां
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।