इन तीन चीजों को बाकी कपड़ों के साथ धोने की ना करें भूल

कुछ ऐसे कपड़े होते हैं, जिन्हें अन्य कपड़ों के साथ वॉशिंग मशीन में धोने की भूल नहीं करनी चाहिए। जानिए इस लेख में। 

clothes you should clean separately

कपड़ों की क्लीनिंग का काम हर घर में रेग्युलर बेसिस पर किया जाता है। बच्चों के स्कूल के कपड़ों से लेकर ऑफिस के कपड़ों व घर की बेडशीट, जींस आदि कई कपड़ो को धोया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है कि कुछ लोगों के कपड़े कई बार वॉश करने के बाद भी वैसे ही नए जैसे नजर आते हैं, जबकि आपके कपड़े एक से दो बार धोने के बाद ही पुराने व डल नजर आने लगते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आप सभी कपड़ों को एक साथ वॉशिंग मशीन में धोने के लिए डाल देते हैं।

हालांकि, कपड़ों को धोने का यह तरीका बिल्कुल भी उचित नहीं है। आपको यह समझना चाहिए कि हर कपड़े का फैब्रिक अलग होता है और ऐसे में उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार ही ट्रीट किया जाना चाहिए। अगर आप सभी कपड़ों को एक साथ मशीन में डाल देंगी तो इससे वह साफ तो नहीं होंगे, बल्कि कपड़े और भी ज्यादा डैमेज हो जाएंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे कपड़ों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अलग से धोया जाना चाहिए-

डेनिम जींस को धोएं अलग

clothes you should clean separately tips

डेनिम जींस एक ऐसा कपड़ा है, जिसे बार-बार धोने की जरूरत नहीं होती है। बार-बार धोने से यह जल्द खराब हो जाता है। इतना ही नहीं, अगर आप इसे धो भी रही हैं तो यह सुनिश्चित करें कि इसे अन्य कपड़ों से अलग धोएं। खासतौर से, डेलीकेट कपड़ों के साथ तो इन्हें धोना बिल्कुल भी उचित नहीं माना जाता है। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि इसमें जिपर लगे होते हैं, जो अन्य डेलीकेट कपड़ों के साथ रगड़ खा सकते हैं और उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं।

सफेद कपड़ों को धोएं अलग

clothes you should clean separately  tips in hindi

सफेद कपड़ों को मशीन में धोने में कोई समस्या नहीं है। लेकिन अगर आप व्हाइट कपड़ों को मशीन में धो रही हैं और यह चाहती हैं कि उनकी चमक हमेशा यूं ही बनी रहे तो इसके लिए आप कोशिश करें कि आप इन्हें सबसे पहले और अलग ही वॉशिंग साइकल में धोएं। दरअसल, अगर आप इन्हें बाद में धोती हैं, तो पानी गंदा हो जाता है और फिर आपके व्हाइट कपड़े साफ होने के स्थान पर डल हो जाते हैं। इसके अलावा, अगर इन्हें अन्य कपड़ों के साथ धोया जाता है, तो इनके गंदे रह जाने और कलर लगने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें:अगर मशीन में धोने के बाद भी कपड़े होते हैं गंदे तो अपनाएं यह आसान टिप्स

डार्क कलर कपड़ों को धोएं अलग

व्हाइट कपड़ों की तरह ही डार्क कलर कपड़ों को भी अलग से धोना अधिक बेहतर माना जाता है। खासतौर से, अगर आपका कोई कपड़ा ऐसा है, जिसमें से कलर निकलता है तो उसे बिल्कुल भी अपने वॉशि्ांग साइकल में डालने की भूल ना करें। यह कपड़ा आपके अन्य सभी कपड़ों के कलर को खराब कर सकता है। अगर आपने कोई नया कपड़ा खरीदा है तो उसे वॉशिंग साइकल में डालने से पहले एक बार साफ पानी की बाल्टी में उसे भिगोकर देखें। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि उस कपड़े से कलर निकल रहा है या नहीं। अगर ऐसा है तो उसे हमेशा ही अलग धोने का प्रयास करें।(वॉशिंग मशीन का कुछ इस तरह रखें ख्याल)

इसे भी पढ़ें:कपड़ों की देखभाल से जुड़े 5 आसान हैक्‍स

यूं करें कपड़ों की छंटाई

tips to clothes clean

कभी भी सभी गंदे कपड़ों को एक साथ मशीन में धोना अच्छा विचार नहीं माना जाता है। आप पहले इनकी छंटाई करें और फिर उसे अलग-अलग धोएं। आप कपड़ों की छंटाई कई आधार पर कर सकती हैं-

  • कपड़ों को उनके कलर के आधार पर बांटे। गहरे, मध्यम और हल्के रंगों को अलग-अलग बांटें और उसी के आधार पर उन्हें अलग-अलग धोएं। ध्यान रखें कि डार्क कलर कपड़ों से रंग निकलने की संभावना अधिक होती है।
  • इसी तरह, कपड़ों को उनके फैब्रिक के आधार पर भी बांटना फायदेमंद होता है। तौलिये जैसी भारी वस्तुओं को हल्के वजन के कपड़ों से अलग धोएं ताकि घर्षण से महीन कपड़ों को नुकसान न पहुंचे। इसी कारण से, ज़िपर और बटन वाले कपड़ों को निट और अंडरगारमेंट्स से अलग धोएं। अगर किसी से लिंट निकलता है, तो उसे माइक्रोफाइबर कपड़ों से अलग धोना अच्छा माना जाता है।
  • वहीं, बहुत गंदे या दागदार कपड़ों को भी अलग से धोना चाहिए, क्योंकि इन्हें धोने के लिए अतिरिक्त समय व हैवी ड्यूटी साइकल की जरूरत होती है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit- pixabay

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP