Paint Box Cleaning Hacks: शादी विवाह या किसी खास मौके पर घर को चमकाने के लिए पेंट खरीदकर लाते हैं। लेकिन पेंटिंग करने के बाद पेंट से खाली होने वाले स्टील या प्लास्टिक के डिब्बे इतने मजबूत और टिकाऊ होते हैं, कि इन्हें फेंकने का मन नहीं करता है। लेकिन इस पर लगा पेंट इतना जिद्दी होता है, कि इसे आसानी से साफ करना मुश्किल हो जाता है। खासकर कहीं अगर डिब्बे में पेंट की मोटी, सूखी परत जमा हो जाए, तो इसके हटाना हर किसी के लिए सिरदर्द बन जाती है। अगर आपके घर पर प्लास्टिक के पेंट के डिब्बे पड़े हुए हैं और आप उसे क्लीन करने का आसान उपाय ढूंढ रही हैं, तो इस लेख में आज हम आपको एक ऐसे हैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आपको इन डिब्बों को घंटों रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
पेंट के खाली डिब्बे कैसे करें साफ?
- तारपीन का तेल
- पुराना ब्रश या कपड़ा
- प्लास्टिक या लोहे का पेंट डिब्बा
- दस्ताने
- छड़ी या चम्मच
इसे भी पढ़ें-पुरानी पेंट की बाल्टी को सिर्फ 1 रुपये की इस चीज से करें साफ, बिना रगड़े चमकेगी नई जैसी
साफ करने का तरीका
- अगर डिब्बे में थोड़ा सा भी पेंट बचा हो, तो उसे निकालकर अलग रख लें।
- इसके बाद अब उस डिब्बे में 2–3 ढक्कन तारपीन का तेल डालें। अगर डिब्बा बड़ा है और परत मोटी है, तो तेल की मात्रा बढ़ा लें।
- अब तेल को डिब्बे के चारों तरफ हिलाते हुए फैलाएं ताकि सूखा पेंट नरम होना शुरू हो सके।
- 10–15 मिनट तक छोड़ दें। इससे सूखा पेंट ढीला पड़ने लगेगा। अगर बहुत पुराना पेंट है तो 30 मिनट तक छोड़ सकते हैं।
- इसके बाद पुराने ब्रश या मोटे कपड़े से दीवारों को साफ करें।
- पेंट हटने के बाद डिब्बे को साफ पानी से धोएं
- अंत में डिब्बे को धूप में सुखने के लिए छोड़ दें।
दूसरा तरीका
- गरम पानी– 1 से 2 कप
- डिश वॉशिंग लिक्विड – 1 बड़ा चम्मच
- पुराना ब्रश
साफ करने का तरीका
- सबसे पहले, पेंट के डिब्बे में नॉर्मल पानी डालकर हिलाएं ताकि मिट्टी हट सकें।
- पानी पलटने के बाद इसमें गरम पानी भर दें। यह सूखे रंग को नरम बनाने में मदद करेगा।
- अब इसमें 1 बड़ा चम्मच डिश वॉशिंग लिक्विडडालें और धीरे-धीरे हिलाएं।
- अब इस घोल को डिब्बे में 20 मिनट के छोड़ दें।
- अब एक पुराने ब्रश या स्क्रबर से हल्का सा रगड़ें इससे पेंट आराम से बाहर निकल जाएगा।
- अंत में डिब्बे को साफ पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें-घर पर रखी बेकार पेंट की बाल्टी है बहुत काम की चीज, फेंकने के बजाए ऐसे करें Reuse
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों