Jamun Tree Fruit Drop Solution: गर्मी का सीजन आते ही बगीचे में लगे जामुन के पेड़ हरी पत्तियां और फल आने शुरू हो जाती है। साथ ही मानसून के महीने में इस पर काले-काले बैंगनी रंग के पके-पके जामुन फल लदे हुए नजर आते हैं। जामुन का फल न केवल स्वाद के मामले में बेहतरीन होता है बल्कि सेहतमंद गुण इसे खास बनाते हैं। लेकिन अगर अच्छे से ध्यान न रखा जाए, तो पेड़ से कच्चे या अधपके फल झड़ने लगते हैं। मई महीने में होने वाली भीषण धूप और तेज हवा-लू के बीच पेड़ को खास देखभाल की आवश्यकता होती है। अगर आपके बगीचे मे लगे जामुन से फल भी फल झड़ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। यहां आज हम 2 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका समय-समय पर छिड़काव करने से फल का तेजी से गिरना बंद हो सकता है। यहां जानिए उन दो चीजों के बारे में-
जामुन के पेड़ पर लगने वाले फल को गिरने से कैसे रोकें?
अगर आपने अपने बगीचे में जामुन का पेड़ लगा रखा है, तो यकीनन आप चाहते होंगे कि गुच्छे में लदे हुए फल देखने को मिले। लेकिन अधिक ऊंचाई और सही देखभाल न मिलने के कारण फल बेवजह पेड़ से गिरने लगते हैं, जिससे फलों की संख्या धीरे-धीरे कम हो जाती है। वहीं कई बार तो ऐसा देखने को मिलता है कि पेड़ पर केवल पत्तियां नजर आती है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो आप चूना और नीम पत्ती से जुड़ा तरीका अपना सकते हैं।
नीम पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल और कीटनाशक गुण होते हैं, जो पेड़ को कीटों और फफूंद से बचाते हैं। वहीं चूना मिट्टी की एसिड लेवल को बैलेंस करने का काम करता है। साथ ही पेड़ को जरूरी खनिज प्रदान करता है, जिससे फल की पकड़ मजबूत होती है और वो आसानी से नहीं झड़ते। अब ऐसे इन दोनों का घोल का छिड़काव न केवल जामुन के फल अधिक समय तक पेड़ पर टिके रहते हैं, बल्कि उनकी गुणवत्ता भी बेहतर होती है।
कैसे करें चूना और नीम की पत्ती के घोल का इस्तेमाल?
- घोल बनाने के लिए नीम की पत्तियों को धोकर हल्का कूट लें।
- इसके बाद इसे 2-3 लीटर पानी में नीम की पत्तियां डालकर उसे 15-20 मिनट तक उबालें।
- पानी हरा होने के बाद गैस बंद कर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- दूसरी ओर, चूने को 2 लीटर पानी में डालकर घोल लें। अब इसे कुछ देर ढककर रख दें।
- जब घोल ठंडे हो जाएं, तो नीम का पानी छानकर चूने के पानी में मिलाकर दोनों घोल को मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण मिक्स करके पेड़ पर इसका छिड़काव करें।
इसे भी पढ़ें-Gardening Tips: गुड़हल के पौधे की ऐसे करें देखभाल, डालें ये 4 तरह की खाद... हर डाल पर आएंगी चार-चार कलियां
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों