क्रिसमस डे ईसाई धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है और दुनिया भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार यीशु मसीह के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। क्रिसमस डे को प्रेम, खुशी, दया और एकता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को उपहार देते हैं। साथ ही, क्लब या घर में भी पार्टियां करते हैं। यही नहीं, कुछ लोग परिवार और दोस्तों के साथ शानदार तरीके से समय बिताते हैं। ऐसे में, अगर आप भी इस बार घर पर क्रिसमस पार्टी ऑर्गनाइज करने का सोच रहे हैं, तो आप अपने प्रियजनों के साथ इस खास दिन को यादगार बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि खाने-पीने से लेकर डेकोरेशन तक कैसे करें घर में क्रिसमस पार्टी की तैयारी।
क्रिसमस पार्टी ऑर्गेनाइज करने के लिए घर को ऐसे करें डेकोरेट
घर को सजाने के लिए कमरे में क्रिसमस ट्री रखें। इससे घर का माहौल बन सकता है। आप इसे रंग-बिरंगे गेंदों, मोतियों, और रोशनी से सजा सकते हैं। क्रिसमस के रंगों से घर के हर कोनों को सजाएं। आप लाल और हरे रंग के रिबन, गुब्बारे, और मोमबत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरवाजे और खिड़कियों पर लाल और हरे रंग की मालाएं लगाएं। घर के किसी कोने में एक स्नोमैन बना सकते हैं। आप इसे कपड़े या कागज से भी बना सकते हैं। घर की दीवारों पर क्रिसमस कार्ड लगाएं। घर के अंदर और बाहर फेयरी लाइट्स लगाकर एक जादुई माहौल बनाएं।
क्रिसमस पार्टी को शानदार बनाने के लिए लगाएं म्यूजिक
क्रिसमस के गाने बजाएं और सभी साथ में नाचें। इस पार्टी को शानदार बनाने के लिए घर में म्यूजिक बजाकर दोस्तों के साथ डांस कर सकते हैं। अगर आप इस बार छोटी सी पार्टी घर पर ही रख रहे हैं, तो घर में मौजूद साउंड बॉक्स को भी अपने हॉल में जगह दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-क्रिसमस डे के मौके पर अपनों को भेजें ये बेहतरीन मैसेज और बधाई संदेश
गेम्स और गतिविधियां
क्रिसमस थीम पर आधारित गेम्स खेलें जैसे कि गिफ्ट एक्सचेंज, सच या झूठ, ट्रूथ एंड डेयर, लुडो, कार्ड्स, पजल आदि खेल सकते हैं। पार्टी को और भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिए आप म्यूजिकल चेयर्स का गेम भी खेल सकते हैं। इस गेम में सभी को बहुत मजा आएगा। साथ ही, आप पार्टी को और भी ज्यादा अच्छे से एंजॉय कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-भारत की ये जगहें क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए हैं मशहूर, आप भी पहुंच जाएं
खाने-पीने का इंतजाम
क्रिसमस पार्टी में केक मुख्य आकर्षण होता है। ऐसे में, आप पार्टी के लिए एक केक मार्केट से खरीद सकते हैं या घर पर भी बना सकते हैं। इसके अलावा, विभिन्न प्रकार की कुकीज़ जैसे जिंजरब्रेड कुकीज़, चॉकलेट चिप कुकीज़ आदि रखे। साथ ही, सैंडविच, पिज्जा और नूडल्स जैसी खाने की चीजों को डाइनिंग टेबल पर सजा सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो ताजे फल काटकर और ड्राई फ्रूट्स भी बाउल में सजाकर रख सकते हैं। पार्टी के लिए पेय पदार्थ में कोल्ड ड्रिंक्स, जूस, और कॉफी-टी की व्यवस्था करें।
इसे भी पढ़ें-क्रिसमस से पहले बनाकर रखें ये कुकीज, ट्रीट्स लेते हुए बच्चे हो जाएंगे खुश
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों