Children's Day 2024 Gift Ideas: बाल दिवस पर बच्चों को गिफ्ट में दें सकते हैं ये पढ़ने-लिखने वाली चीजें, खुश हो जाएंगे सभी

Children's Day Gift Ideas: 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर अगर आप भी बच्चों को कुछ अच्छे गिफ्ट्स देने की सोच रहे हैं, पर आपको कंफ्यूजन है, तो आप उन्हें पढ़ने-लिखने वाली चीजों को दे सकते हैं।
Childrens day gift ideas

Childrens Day Gift Ideas 2024: बाल दिवस बच्चों के लिए सबसे खास दिन होता है। भारत में हर साल यह खास दिन 14 नवंबर को बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। टीचर्स, इस दिन बच्चों को कुछ खास उपहार देकर उन्हें खुश करते हैं। अगर आप बच्चों को हर बार एक ही तरह के गिफ्ट्स दे-देकर बोर हो गए हैं और इस बार कुछ अलग देने का सोच रहे हैं, तो आप उन्हें पढ़ने-लिखने वाली चीजें उपहार में दे सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इससे बच्चों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित भी किया जा सकता है। यहां कुछ ऐसे उपहारों के लिस्ट दिए गए हैं, जो बच्चों को बेहद पसंद आ सकते हैं। साथ ही, उन्हें पढ़ाई करने का भी मन करेगा। आइए चिल्ड्रेंस डे पर कुछ ऐसे ही गिफ्ट आइटम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

बाल दिवस पर बच्चों को दें ये तोहफे

childrens day

कहानियों की तस्वीरे वाली किताबें

बच्चों को कहानियां पढ़ने से ज्यादा उसकी तस्वीरें देखना बहुत पसंद होता है। आप उनकी उम्र और रुचि के अनुसार कहानियों की किताबें तोहफे में दे सकते हैं। बच्चों को ज्ञानवर्धक किताबें पढ़ने से उनकी जानकारी बढ़ती है।

ड्राइंग या कलरिंग बुक्स

Drawing bookd

बच्चों को रंग भरना बहुत पसंद होता है। ऐसे में आप उन्हें चिल्ड्रन डे के अवसर पर ड्राइंग या कलरिंग बुक्स दे सकते हैं। कलर करना बच्चों को बहुत पसंद होता है। खास बात ये है कि इससे उनके दिमाग भी तेज होंगे और क्रिएटिविटी भी बढ़ेगी।

कलर्स की पूरी सेट कर सकते हैं गिफ्ट

बच्चों को ड्राइंग करने के लिए रंगीन पेंसिल, क्रेयॉन, ब्रश आदि देकर उन्हें खुश कर सकते हैं। छोटे बच्चों को पढ़ाई की चीजों से ज्यादा कलर और ड्राइंग करने में मजा आता है। इससे बच्चे के अंदर धीरे-धीरे बैठने और पेंसिल पकड़ने की आदत भी बनेगी। साथ ही, वे इस तरह के गिफ्ट पाकर खुश हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें-चिल्ड्रन डे पर अपने बच्चों को दें ये खास गिफ्ट्स

पजल या पढ़ाई वाले खिलौने

puzzle

अक्षर और संख्याओं वाले पजल से बच्चे काफी कुछ सीख सकते हैं। पजल बनाने से बच्चों की सोचने की शक्ति बढ़ती है। ब्लॉक्स से बच्चे कई तरह की चीजें बना सकते हैं। इससे उनका ज्ञान बढ़ता है और कल्पना शक्ति भी विकसित होती है। वे अधिक बुद्धिमान बनते हैं।

इसे भी पढ़ें-बाल दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और संदेश

ज्योमेट्री बॉक्स

बच्चों को स्कूल जाने के लिए अगर प्रेरित करना चाहते हैं, तो स्कूल ले जाने वाले आइटम उनके पसंद का जरूर दें। इससे वो खुश होकर अपने दोस्तों को दिखाने के लिए ही सही पर स्कूल हमेशा जाएंगे। स्कूल जाएंगे को जाहिर सी बात है कि उन्हें कुछ न कुछ सीखने को जरूर मिलेगा। ऐसे में आपके के लिए ज्योमेट्री बॉक्स भी बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। अगर आप बाल दिवस के मौके पर कुछ तोहफे देने के लिए सोच रहे हैं तो आप उन्हें रोजाना इस्तेमाल के लिए ज्योमेट्री बॉक्स गिफ्ट में दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-जानिए इंडिया के अलावा किन देशों में क्यों और कब सेलिब्रेट किया जाता है Children’s Day

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP