Chhath Puja 2022: जानिए आखिर क्यों छठ पूजा में करते हैं बांस के सूप का उपयोग?        

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर छठ पूजा में क्यों बांस के सूप का उपयोग किया जाता है। 

bamboo soop significance in chhath puja

हमारे देश में कई सारे त्योहार मनाए जाते हैं। छठ पूजा भी उनमें से एक है आपको बता दें कि हिन्दू कैलेंडर के अनुसार दिवाली के छठवें दिन कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा के रूप में मनाया जाता है।ऐसा माना जाता है कि जो भी पति-पत्नी पूरे श्रद्धा भाव से छठ माता का पूजन करते हैं उनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है और निःसंतान दम्पत्तियों को संतान सुख की प्राप्ति होती है।

साथ ही परिवार में सभी सुखी जीवन व्यतीत करते हैं। छठ पूजा में मुख्य रूप से तीन दिनों के लिए मनाया जाता है जिसमें नहाय खाय, खरना और संध्या अर्घ्य प्रमुख हैं। आपको बता दें कि इस पूजा को विधि-विधान के साथ किया जाता है आपको बता दें कि इस पूजा में बांस के सूप का उपयोग किया जाता है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में बताएंगे।

क्यों इस्तेमाल होता है सूप?

CHHATH PUJA USE OF BAMBOO SOOP

आपको बता दें कि छठ पूजा में बांस से बनी हुई कई सारी चीजों का उपयोग होता है। जैसे कि बांस की टोकरी, सूप, कोनी आदि। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार छठ पूजा पर बांस से बना सूप इसका बहुत अधिक महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि बांस को शुद्धता और पवित्रता का एक प्रतीक माना जाता है।

साथ ही इसका उपयोग सूर्य की पूजा में होता है और इसके बिना पूजा को अधूरा माना जाता है। आपको बता दें कि सूर्य की पूजा में जब अर्घ्य दिया जाता है तब बांस के सूप का ही उपयोग किया जाता है। साथ ही इसमें कई प्रकार के फल और ठेकुआ आदि भी रखा जाता है।

हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं के अनुसार बांस से पूजा करने से धन और संतान सुख की प्राप्ति होती है और जिस प्रकार बांस मिट्टी में बिना किसी रुकावट के तेजी से बढ़ता जाता है उसी प्रकार बांस से छठ पूजा में पूजा करने से वंश का भी तेजी से विस्तार होता है।

इसे जरूर पढ़ें- Chhath Puja 2022 Wishes In Hindi: छठ पूजा पर इन चुनिंदा संदेशों से दीजिए अपनों को बधाई

सूप के अलावा और किन चीजों का होता है उपयोग?

छठ पूजा में कई लोग बांस की टोकरी के साथ-साथ पीतल का सूप उपयोग करते हैं। आपको बता दें कि पूजा के लिए कम से कम 7 सूप का उपयोग किया जाता है और महिलाएं इसी छठ पूजा से एक या दो दिन पहले से ही तैयार करने लगती हैं। इसके अलावा लोग पीतल या स्टील का लोटा भी पूजा में प्रयोग करते हैं।

आपको बता दें कि बांस की टोकरी या सूप में पूजन सामग्रियां रखकर छठ पूजा के समय पुरुष अपने सिर पर रखकर इस सूप को घाट तक ले जातें हैं।

इसे भी पढ़ेंः Chhath Puja 2022: छठी मैया को खुश करने के लिए जरूर करें ये काम

साथ ही बांस के सूप का उपयोग छठ पूजा में विधि पूर्वक करने से लोगों की मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। इन सभी कारणों की वजह से छठ पूजा में बांस के सूप का उपयोग बहुत अधिक माना जाता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- flickr

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP