Chhath Puja Significance: छठ पूजा हमारे देश के मुख्य त्यौहारों में से एक है। इस त्यौहार पर छठ माता और सूर्य देव की पूजा होती है। छठ का पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। 4 दिन चलने वाले इस महावर्प का महत्व बहुत खास है।
हिंदू मान्यताओं के अनुसार यह पूजन करने से विवाहित स्त्रियों का सौभाग्य बना रहता है और संतान की उन्नति के मार्ग खुलते हैं। आपको बता दें कि छठ पूजा में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा व उन्हें अर्घ्य देने का विधान है। यह पर्व मुख्य रूप से उत्तर भारत के राज्य बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्यों बिहार में छठ पूजा का त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
बिहार में महापर्व छठ पूजा मनाने की परंपरा बहुत पुरानी है और यहां के लोग कई सालों से इस पूजा को उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाते हैं। चार दिन तक छठ पूजा मनाई जाती है जिसमें नहाय खाय, खरना और डूबते व उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है।
आपको बता दें कि मुख्य रूप से नि:संतान महिलाएं छठ पूजा पर व्रत रखती हैं। बिहार में लोगों का मानना है कि छठ पूजा पर अगर विधिपूर्वक छठी मईया की पूजा की जाए तो सुख-समृद्धि की प्राप्ति होता है। आपको बता दें कि बिहार में छठ पूजा की परंपरा महाभारत काल से जुड़ी हुई है।
हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं के अनुसार सूर्यपुत्र कर्ण का संबंध बिहार के भागलपुर है। आपको बता दें कि कर्ण ने अपनी तपस्या और श्रद्धा से सूर्य देव की उपासना की थी। इस तपस्या को उन्होंने कई घंटों तक पानी में रहकर किया था और फिर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया था।
जिससे सूर्य देव प्रसन्न हुए थे। इसके बाद से ही बिहार में छठ पूजा मनाने की परंपरा शुरू हुई और इस कारण से ही बिहार में छठ पूजा का बहुत अधिक माना जाता है और सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें-Chhath Puja 2022 Wishes In Hindi: छठ पूजा पर इन चुनिंदा संदेशों से दीजिए अपनों को बधाई
आपको बता दें कि हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार छठ का व्रत प्रकृति को समर्पित माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन व्रत करने वाली महिलाओं की संतान का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है और उसे दीर्घायु का वरदान मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें-दिवाली या छठ पूजा में घर जा रहे हैं तो यात्रा से पहले रखें इन बातों का ध्यान
आपको बता दें कि जो महिलाएं इस व्रत को पूरे नियम के साथ करती हैं तो उनके जीवन में सुख समृद्धि, यश और धन बना रहता है और समस्त मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं इस वजह से यह व्रत करने का बहुत अधिक महत्व होता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit-flickr
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।