क्या आप भी हैं किताब पढ़ने के शौकीन और तरह-तरह की किताबें अपने कलेक्शन में रखना करते हैं पसंद? अगर हां, तो चलिए आज हम आपको दिल्ली के कुछ बुक्स मार्केट के बारे में बताते हैं, जहां से आप काफी सस्ते दामों में किताबें खरीद सकते हैं। बता दें, यहां आपको हर तरह की बुक्स आसानी से मिल जाएंगी। उपन्यास से लेकर नॉलेज से जुड़ी किताबें तक सारे कलेक्शन के ऑप्शन आपको इन मार्केट में मिल सकते हैं। साथ ही, इन बाजारों में आपको बंपर ऑफर में भी किताबें मिल जाएंगी। कई बार तो तीन किताबें एक के दाम पर ही मिल जाते हैं। अब बिना देर किए आइए हम आपको दिल्ली के इस सस्ते मार्केट के बारे में बताते हैं।
जनपथ बुक मार्केट
जनपथ बुक मार्केट से आप 3 किताबें एक ही किताब की कीमत में पा सकते हैं। बुक लवर्स के लिए ये मार्केट सबसे बेस्ट है। ये मार्केट कनॉट प्लेस के बीचों-बीच में है। सबसे खास बात यह है कि आप यहां अपनी पुरानी किताबें बेचकर भी नई किताबें खरीद सकते हैं। बात इसके खुलने और बंद होने के समय की करें तो यह मार्केट सुबह 11 बजे से रात के 8 बजे तक खुली रहती है। आपको बता दें, ये मार्केट रविवार को छोड़कर हफ्ते के हर दिन खुली रहती है। यहां पहुंचने के लिए आप राजीव चौक के गेट नंबर 5 से बाहर निकल सकते हैं।
दिल्ली का दरियागंज
पुरानी दिल्ली में दरियागंज बाजार बुक लवर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। दरअसल, दरियागंज को किताब बाजार के नाम से भी जाना जाता है। यहां का महिला हाट काफी ज्यादा मशहूर है और इस जगह पर आपको किताबों का खजाना मिल जाएगा। यहां तक पहुंचने के लिए आपको सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन दिल्ली गेट है। इसके गेट नंबर 3 से बाहर निकलते हर रविवार को यहां मार्केट लगती है। ये मार्केट सुबह 8 बजे से शाम के 6 बजे तक रहता है।
इसे भी पढ़ें-यहां है दिल्ली की सबसे सस्ती बर्तन मार्केट, स्टील से लेकर लकड़ी के आइटम भी मिलेंगे किफायती दामों में
लाल किले के पास नई सड़क में भी मिलती हैं सस्ती किताबें
पुरानी दिल्ली के लाल किले के पास नई सड़क भी किताबों की खरीदारी करने के लिए बेस्ट प्लेस है। यहां स्टूडेंट्स की काफी भीड़ दिखाई देती है। इस मार्केट में कम कीमतों में कई तरह की किताबें आप खरीद सकते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए आप चांदनी चौक या लाल किला मेट्रो स्टेशन में उतर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-ज्वेलरी के लिए बेस्ट है दिल्ली का यह सबसे सस्ता बाजार, एक से बढ़कर एक मिलेंगे कलेक्शन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों