सुष्मिता सेन बनीं बुआ, चारू असोपा से लेकर ये सेलेब्स इस साल बने बेटी के माता-पिता

इस साल कई सेलेब्स बेटी के माता-पिता बने हैं। इस लिस्ट में चारू असोपा से लेकर कई सेलेब्स शामिल हैं।

charu asopa daughter

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बुआ बन गई हैं। हाल ही में इसकी खबर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है। बता दें कि उनकी भाभी चारू असोपा और भाई राजीव सेन बेटी के माता-पिता बन गए हैं। इस खुशी के मौके पर सुष्मिता सेन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ''दिवाली से पहले लक्ष्मी घर आई है। वह कितनी खूबसूरत है। मैं आज सुबह बुआ बन गई।'' एक्ट्रेस के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

वहीं दिवाली से पहले बेटी के माता-पिता बनने के बाद चारू असोपा और राजीव सेन भी काफी खुश हैं। बता दें कि इस साल कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो बेटी के माता-पिता बने हैं। इस लिस्ट में सिर्फ टीवी स्टार्स ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के भी कई सेलेब्स शामिल हैं।

चारू असोपा-राजीव सेन

charu asopa baby

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा ने सोमवार यानी 1 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है। इसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह अपनी बेटी को हाथों में लिए नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें पति राजीव सेन उन्हें किस करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि चारू असोपा और राजीव सेन ने 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 3 साल बाद उनके घर किलकारियां गूंजीहैं।

इसे भी पढ़ें:करण सिंह ग्रोवर और बरखा बिष्ट की हो चुकी थी सगाई, इस वजह से हुआ था दोनों का ब्रेकअप

शाहीर शेख और रुचिका कपूर

actor shaheer sheikh

टीवी के पॉपुलर एक्टर शाहीर शेख भी इस साल बेटी के पिता बने हैं। उनकी पत्नी रुचिका कपूर ने 10 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था। बता दें कि शाहीर और रुचिका ने पिछले साल नवंबर में शादी की थी। बता दें कि उनकी पत्नी रुचिका बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। शाहीर शेख से शादी के बाद से ही रुचिका कपूर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हालांकि, यह कपल अब तक अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है।

लीजा हेडन-डिनो लालवानी

lisa hydon

एक्ट्रेस लीजा हेडन इसी साल बेटी की मां बनी है। लीजा और उनके पति डिनो लालवानी तीसरी बार अपने बच्चे का स्वागत किया हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी बेटी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर नहीं दी बल्कि एक यूजर के कमेंट पर दी थी। दरअसल, एक यूजर ने सवाल किया कि आपका तीसरा कहां हैं? इस पर लीजा ने कमेंट कर कहा ''मेरी बाहों में''। लीजा का ये कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वहीं इससे पहले एक्ट्रेस दो बेटों की मां बन चुकी हैं।

अपारशक्ति खुराना और आकृति खुराना

aparshakti khurana

आयुष्मान खुराना के भाई और एक्टर अपारशक्ति खुराना इसी साल एक बेटी के पिता बने हैं। उनकी पत्नी आकृति आहूजा खुराना ने इसी साल अगस्त में एक बेटी को जन्म दिया था। इस खबर की जानकारी एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी थी। बता दें कि अपारशक्ति खुराना और उनकी पत्नी आकृति आहूजा खुराना शादी के 7 साल बाद माता-पिता बने हैं। वहीं इस खबर की जानकारी मिलने के बाद उनके भाई आयुष्मान खुराना और भाभी ताहिरा कश्यप भी काफी खुश नजर आए थे। वहीं अपारशक्ति खुराना और उनकी पत्नी आकृति ने अपनी बेटी का नाम आरजोई ए खुराना रखा है।

इसे भी पढ़ें:Birthday Special: शाहरुख खान की ये खासियतें उन्हें बनाती है सबसे कूल पिता

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

anushka sharma

एक्ट्रेस अनुष्का और क्रिकेटर विराट कोहली इसी साल जनवरी में एक बेटी के माता-पिता बने हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी बेटी का ख्याल खुद ही रख रही हैं। बता दें कि बेटी के माता-पिता बनने के बाद अनुष्का और विराट काफी खुश दिखाई दे रहे थे। वहीं विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका कोहली रखा है। वहीं स्टार किडवामिका का चेहरा देखने के लिएफैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अनुष्का फिलहाल अपनी बेटी को लाइमलाइट या फिर पैपराजी से बचाकर रखना चाहती हैं।

Recommended Video

उम्मीद है सेलेब्स से जुड़ी यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP