herzindagi
top historical markets in india

भारत के इन ऐतिहासिक मार्केट्स के बारे में कितना जानते हैं आप? यहां हर चीज सस्ते में मिलेगी

दिल्ली से लखनऊ और जयपुर से लेकर इंदौर तक ऐसे कई ऐतिहासिक मार्केट्स देश में स्थित हैं, जहां आप एक से एक बेहतरीन चीज सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2024-05-26, 14:00 IST

Top historical markets in india: भारत एक अनोखा देश है। इस देश की खूबसूरती के चलते इसे अतुल्य भारत! अद्भुत भारत! और अनोखा भारत जैसे शब्दों से नवाजा जाता है।

भारत एक ऐसा देश भी है जहां हर कदम पर आपको इतिहास का कुछ न कुछ साक्ष्य मिल जाएगा। देश के हर कोने में मौजूद एक से एक प्राचीन इमारत, फोर्ट, पैलेस, महल और मंदिर देखने को मिल जाएंगे।

भारत सिर्फ ऐतिहसिक फोर्ट या महल के लिए ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में मौजूद ऐतिहासिक मार्केट्स के लिए भी जाना जाता है। भारत में मौजूद कुछ ऐतिहासिक मार्केट्स में हर चीज सस्ते दामों पर मिल जाती है।

इस आर्टिकल में हम आपको भारत में स्थित कुछ ऐतिहासिक मार्केट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप कई सामान आधे से कम दाम में भी खरीद सकते हैं।

चांदनी चौक (Chandni chowk market)

Chandni chowk market

भारत में स्थित किसी ऐतिहासिक और प्राचीन मार्केट का जिक्र होता है, तो चांदनी चौक का नाम जरूर लिया जाता है। ये ऐतिहासिक मार्केट दिल्ली के पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद के पास में स्थित स्थित है।  

चांदनी चौक के बारे में कहा जाता है कि यह मार्केट 17वीं शताब्दी में मुगल बादशाह शाहजहां के शासन काल में निर्मित किया गया था। उस समय यह मार्केट व्यापार का मुख्य केंद्र हुआ करता था, जहां देश से लेकर विदेश तक के व्यापारी खरीद-बिक्री करने के लिए पहुंचते थे।

चांदनी चौक आज के समय में देश के लिए एक प्रमुख बाजार है, जहां कपड़े से लेकर खाने-पीने की चीजें और आभूषण से लेकर मसाले तक, तमाम चीजें सस्ते दामों पर मिल जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: फर्नीचर लेना है तो नोएडा के इन सस्ते मार्केट और स्टोर को करें एक्सप्लोर

हजरतगंज मार्केट (Hazratganj market)

Hazratganj market

हजरतगंज मार्केट उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध मार्केट होने के साथ-साथ देश का एक ऐतिहासिक मार्केट भी है। यह प्रसिद्ध मार्केट नवाबों का शहर यानी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौजूद है।

हजरतगंज मार्केट के बारे में कहा जाता है कि इस मर्केट की शुरुआत 18वीं शताब्दी में हुई थी और इसका निर्माण ब्रिटिश काल में अमजद अली शाह के नेतृत्व में किया गया था। यह ब्रिटिश काल में व्यापार का प्रमुख केंद्र हुआ करता था।

हजरतगंज मार्केट आज की तारीख में चिकनकारी कपड़े, आभूषण, हैंडीक्राफ्ट के हजार से भी अधिक तरह की आइटम्स, घर को सजाने के लिए सामान और खाने-पीने की चीजें आधे से भी कम दाम पर मिल जाती हैं।

जौहरी बाजार (Johari Bazaar)

Johari Bazaar

देश में स्थित किसी ऐतिहासिक शहर का नाम लिया जाता है, तो जयपुर का नाम जरूर लिया जाता है। पिंक सिटी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर ऐतिहासिक फोर्ट, महल और पैलेस के अलावा ऐतिहासिक मार्केट्स के लिए भी जाना जाता है।

जयपुर में स्थित जौहरी बाजार राजस्थान के साथ-साथ भारत का भी एक ऐतिहासिक बाजार है। जौहरी बाजार के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण मुगल काल में किया गया था। मुगल काल में यह मार्केट व्यापार का मुख्य केंद्र हुआ करता था और उस समय देशी और विदेशी व्यापारी भी यहां व्यापार करने के लिए आते थे। (शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं नोएडा के ये बाजार)

आज की तारीख में यह मार्केट जयपुर का धड़कन है। इस मार्केट में हीरे-जवाहरात  से लेकर खाने-पीने और कपड़ों से लेकर घर को सजाने का सामान बहुत कम दाम पर मिल जाते हैं। यह बाजार हैंडीक्राफ्ट चीजों के लिए बेहद मशहूर है।  

इसे भी पढ़ें: भारत के ये पुराने और प्रसिद्ध मार्केट जो आज भी हैं आकर्षण का केंद्र

सर्राफा बाजार (Sarafa Bazaar)

Sarafa Bazaar

भारत में एक नहीं, बल्कि कई सर्राफा बाजार मौजूद हैं, लेकिन देश में स्थित किसी ऐतिहासिक सर्राफा बाजार का जिक्र होता है, तो मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित सर्राफा बाजार का जरूर जिक्र होता है। इस बाजार का इतिहास लगभग 125 साल पुराना है। यह मार्केट सोने-चांदी की खरीदारी के लिए पूरे भारत में फेमस है।

सर्राफा बाजार के बारे में कहा जाता है कि इसे मुगल काल में विकसित किया गया था। मध्यकाल में यह मार्केट सोना-चांदी और हीरे-जवाहरात के लिए पूरी दुनिया में फेमस माना जाता था। इस मार्केट में पश्चिम से लेकर उत्तर भारत से कई व्यापारी व्यापार करने के लिए आते थे।

आज की तारीख में सर्राफा बाजार सोने-चांदी से लेकर खाने-पीने की चीजों के लिए खूब लोकप्रिय है। इस मार्केट के बारे में कहा जाता है कि यहां दिन-भर सोने-चांदी का कारोबार होता है और रात 10 बजे से हजार किस्म से अधिक स्ट्रीट फूड खाने के लिए मिलते हैं।  

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-shutterstocks,hz

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।