भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते प्रशासन ने देश के कई इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले या किसी अन्य तरह की क्षति की आशंका को देखते हुए इन जगहों पर लोगों के लिए सेफ्टी एडवाइजरी जारी की गई है। यह एडवाइजरी आपकी सुरक्षा के लिए है, इसलिए अगर आप इन शहरों में रह रहे हैं या वहां जाने की योजना बना रहे हैं, तो इसका पालन अवश्य करें। पहले यह एडवाइजरी केवल जम्मू-कश्मीर में लागू थी, लेकिन अब इसे चंडीगढ़, पंजाब और राजस्थान में भी लागू कर दिया गया है। पंजाब के कई शहरों में पिछले दो दिनों से ड्रोन हमलों की खबरें आ रही हैं। भले ही भारत इन ड्रोन को आसमान में ही नष्ट करने में सफल हो रहा है, लेकिन आपकी सुरक्षा के लिए सेफ्टी एडवाइजरी का पालन करना आवश्यक है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको चंडीगढ़, राजस्थान और पंजाब में क्या बंद है और क्या खुला रहेगा, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इसके साथ ही ब्लैकआउट का समय, कर्फ्यू और दुकानें बंद करने को लेकर क्या समय तय किया गया है इसके बारे में भी आप पढ़ सकते हैं।
चंडीगढ़ में क्या एडवाइजरी जारी की गई है? (Chandgarh Shops Closing Time)
चंडीगढ़ में सेफ्टी को लेकर दुकाने बंद करने का क्या समय रखा गया है और चंडीगढ़ में ब्लैक आउट (chandigarh blackout time) कब होगा, इसे लेकर बीते दिनों चंडीगढ़ में बैठक की गई थी। चंडीगढ़ में तनावपूर्ण माहौल देखने के चलते शाम को दुकानें बंद करने का ऐलान किया गया है। इसके लिए प्रशासन द्वारा समय भी निर्धारित किया गया है। आज चंडीगढ़ में शाम 7 बजे से सभी दुकानें बंद करने का आदेश जारी किया गया है। स्कूलों को बंद किया गया है और सोमवार को हालात देखने के बाद ही इसे खोलने की अनुमति मिलेगी। इसलिए, स्कूलों को लेकर अपडेट से जुड़ी खबरों पर आप नजर रखें।
- चंडीगढ़ में किस तरह की दुकानों को बंद करने का निर्देश - इसमें नॉन एसेंशियल शॉप्स शामिल है। जैसे होटल, बार, रेस्टोरेंट और ढाबे।
- चंडीगढ़ में कल हुई मीटिंग के अनुसार, ब्लैकआउट कभी भी हो सकता है। इसका कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है। इसलिए ब्लैकआउट के समय सतर्क रहें और इनवर्टर और जनरेटर न चलाएं। इसके अलावा ब्लैकआउट के समय टॉर्च या फोन की लाइटों का भी प्रयोग न करें। इससे दुश्मन को अपना टारगेट पहचानने में दिक्कत होगी और वह हमला करने में सक्षम नहीं हो पाएगा।
- चंडीगढ़ में लोगों से ब्लैकआउट के समय, बालकनी, छत और खिड़कियों से दूर रहने की बात कही गई है। कमरे पर पर्दे लगाने और बिना वजह से घर से बाहर निकलने के लिए भी मना किया गया है।
- अगर आप ब्लैकआउट के समय घर से बाहर गाड़ी में हैं तो गाड़ी किनारे रोक कर एक जगह खड़े हो जाएं। आपको गाड़ी की लाइटें भी बंद कर देनी है।
- यहां मॉल भी 7 बजे बंद हो जायेंगे और स्कूलों को भी अगले आदेश तक बंद रखा गया है। सोमवार को स्कूल खुलेंगे या नहीं इसकी जानकारी हालात को देखते हुए रविवार तक जारी हो जाएगी।
पंजाब में क्या एडवाइजरी जारी की गई है? (Punjab Safety Advisory and Blackout time)
- पंजाब में दुकानें कब से बंद होंगी, स्कूलों को कब तक बंद किया गया है और ब्लैकआउट कितने बजे से होगा, इसकी पूरी जानकारी आपको पता होनी चाहिए। अमृतसर में यात्रियों की सुरक्षा के लिए अब प्रशासन द्वारा शाम 6 बजे से ब्लैकआउट का फैसला कर लिया गया है। अब हर दिन शाम 6.30 बजे से सुबह 5 बजे तक यहां ब्लैकआउट रहेगा और ब्लैकआउट के समय आपको घर से बाहर नहीं निकलना।
- सभी यात्रियों के इस बात का ध्यान रखना है कि ब्लैकआउट के समय घर की कोई भी लाइट नहीं जलानी और इनवर्टर भी बंद रखना। फोन की लाइट जलाने पर भी मनाही है।
- पंजाब के फाजिल्का, पठानकोट, गुरदासपुर, फिरोजपुर और तरनतारन में स्कूलों के बंद रखने का फैसला किया गया है। सोमवार से स्कूलों को खोला जाएगा या नहीं इसकी जानकारी जारी कर दी जाएगी।
- प्रशासन द्वारा उन इलाकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जो बॉर्डर से सटे हैं या जहां हमले को लेकर कोई हरकत देखी गई है। पंजाब के मोहाली में भी शाम 8 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट का आदेश जारी किया गया है। यहां भी मॉल, रेस्टोरेंट और बिना जरूरी चीजों की दुकानों को शाम के बाद बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
राजस्थान में क्या एडवाइजरी जारी की गई है? (Rajasthan Safety Advisory)
- राजस्थान में कब, क्या बंद रहने वाला है, इसका अपडेट पढ़ने के बाद ही आप अपने काम पर निकलें। क्योंकि, राजस्थान के भी कई इलाकों में सेफ्टी एडवाइजरी जारी की गई है। इसके अनुसार जैसलमेर में शाम 5 बजे से बाजार बंद करने का आदेश जारी हुआ है। इसके अलावा यहां शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा।
- इसके अलावा लोगों से ब्लैकआउट के समय घर से बाहर निकलने और गाड़ी चलाने पर भी रोक लगाने की बात कही गई है।
- इसके अलावा जोधपुर हवाईअड्डों पर फ्लाइट ऑपरेशन 10 मई तक रोक दिया गया है। एयरपोर्ट पर भी एडवाइजरी जारी की गई है।
- राजस्थान में बीकानेर, श्रीगंगानगर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में स्कूलों को भी बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। सीमा से सटे शहरों में स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने की बात कही गई है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों