हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में विदेशी नागरिकों की जांच और वीजा नियमों को सख्त कर दिया गया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि आधार कार्ड, पैन कार्ड और राशन कार्ड अब भारतीय नागरिकता के पक्के सबूत नहीं माने जाएंगे। दरअसल यह फैसला तब लिया गया है जब दिल्ली में बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पुलिस का कहना है कि कई लोग फर्जी तरीके से डॉक्यूमेंट्स बनवाकर भारतीय नागरिक होने का दावा कर रहे हैं, जिससे सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
भारत के संविधान का भाग II, अनुच्छेद 5-11 नागरिकता से संबंधित है और यह 1955 के नागरिकता अधिनियम के अंतर्गत आता है। नागरिकता व्यक्ति और राज्य के बीच के संबंध को दर्शाती है। भारत सरकार कई दस्तावेज जारी करती है जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी और भी कई, जो पहचान के प्रमाण के रूप में काम करते हैं। UIDAI के अनुसार, आधार कार्ड को केवल पहचान के प्रमाण के रूप में माना जाता है, न कि नागरिकता के प्रमाण के रूप में। भारत में रहने वाले लोग आधार कार्ड को नागरिकता के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि भारत में नागरिकता साबित करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स वैध माने जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- Apply For Passport: 7 दिन के अंदर घर पहुंच जाएगा पासपोर्ट, इस स्मार्ट तरीके से करें अप्लाई
अगर आपका जन्म भारत में हुआ है और इसका रिकॉर्ड म्युनिसिपल कॉरपोरेशन या मान्यता प्राप्त हॉस्पिटल में है, तो यह सबसे प्रमाणिक सबूत है कि आप भारतीय नागरिक हैं।
भारत सरकार पासपोर्ट सिर्फ भारतीय नागरिकों को ही देती है। इसलिए अगर आपके पास इंडियन पासपोर्ट है, तो इससे साफ होता है कि आप भारत के नागरिक हैं।
चुनाव आयोग द्वारा मतदाता पहचान पत्र 18 साल या उससे अधिक उम्र के भारतीयों को दिया जाता है। इससे आपकी पहचान और भारत में रहने की जानकारी मिलती है, जो नागरिकता साबित करने में मदद करता है।
आधार एक सामान्य पहचान पत्र है, जो भारत में रहने वाले हर व्यक्ति को दिया जा सकता है, चाहे वह नागरिक हो या नहीं। इसलिए यह नागरिकता का पक्का प्रमाण नहीं माना जाता।
इसे भी पढ़ें- आधार कार्ड में यह 1 चीज अपडेट करवाना होता है सबसे ज्यादा जरूरी, वरना बीच में ही अटक सकते हैं कई काम
राज्य सरकार या रजिस्ट्रार ऑफिस द्वारा जारी किया गया यह सर्टिफिकेट दिखाता है कि आप किसी राज्य के स्थायी निवासी हैं। यह भारतीय नागरिकता का समर्थन करता है।
आमतौर इस कार्ड का इस्तेमाल सस्ता राशन लेने के लिए होता है, लेकिन इसमें नाम और पते की जानकारी होती है, जो अप्रत्यक्ष रूप से आपकी भारतीय नागरिकता को समर्थन प्रदान करता है।
पैन कार्ड पहचान का प्रमाण होता है, लेकिन इसे नागरिकता साबित करने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। यह आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है।
हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik, jagran
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।