Navratri Rangoli Designs 2024: कन्या पूजन से पहले घर के द्वार पर बना लें रंगोली के ये आसान डिजाइन, माता रानी हो जाएंगी प्रसन्न

Easy Rangoli For Navratri: चैत्र नवरात्रि के इस पर्व में कन्या पूजन कन्याएं माता का रूप लेकर घर में आती है। क्या पता माता किस स्वरूप में आपके घर भोजन करने आए, इसलिए आप उन्हें प्रसन्न करने के लिए रंगोली का डिजाइन बना सकते हैं। 

 

chaitra navratri  kanya pujan rangoli

चैत्र नवरात्रि के पर्व की शुरुआत 9 अप्रैल से हुई थी। इस पर्व में माता के 9 स्वरूपों को खुश करने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें करते हैं। छोटी-छोटी कन्याओं को श्रृंगार को शौक होता है, इसलिए वह माता के इस स्वरूप को बिंदी, चूड़ी, दुपट्टा और हेयर बैंड जैसी चीजें देते हैं। लेकिन आप इस दिन अपने घर के द्वार पर रंगोली का डिजाइन बना सकते हैं।

कन्याओं के छोटे-छोटे पैर जब आपके घर में विराजेंगे, तो उनका ध्यान आपकी रंगोली पर जरूर पडे़गा। अगर कन्या पूजन के दिन द्वार पर ही माता प्रसन्न हो जाएंगी, तो आपके घर में खुशियों का वास रहेगा।

कन्या के पैरों से बनाएं रंगोली

rangoli for navratri

अगर आपके पास समय कम हैं, लेकिन आप माता के स्वागत के लिए रंगोली बनाना चाहती हैं,, तो परेशान न हो। आप कन्याओं की मदद से लाल रंग से माता के चरण कमल का डिजाइन बना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

  • जब आपके घर कन्या पूजन के लिए माता आएंगी, तो आप घर में एक थाली रखें।
  • थाली में रंगोली या हल्दी का घोल तैयार कर लें।
  • अब इस थाली में कन्याओं को खड़ा करें।
  • फिर उनके पैरों का निशान टाइल्स पर ले लें।
  • आप चाहें, तो इसे दुपट्टे या किसी सफेद कपड़े पर लेकर हमेशा संभाल कर रख सकती हैं।
  • इसके लिए आपको रंगोली बनाने की झंझट नहीं होगी।
  • माता के पैरों को रंगना शुभ माना जाता है। बस ध्यान रखें कि आप ऐसे रंग का इस्तेमाल करें, जो एक बार पानी में पैर धोने से ही मिट जाए।
  • आप चाहें तो दरवाजे पर कलश रंगोली भी बना सकते हैं।

नवरात्रि पर बनाएं गोल रंगोली डिजाइन (Simple Durga Face Rangoli)

Simple Durga Face Rangoli

  • नवरात्रि पर आप माता के चेहरे का रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं।
  • सूरज का आकार बनाकर आप अंदर माता की आंखों का डिजाइन बनाएं।
  • इसके लिए सबसे पहले आप थाली की मदद से गोल डिजाइन बना लें।
Rangoli Designs
  • आंखों का डिजाइन बनाने के लिए आप गोल छोटे ढक्कन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • माता को आप बिंदी भी लगा दें और नाक में नथ पहना दें।
  • यह रंगोली डिजाइन आप मात्र 15 से 30 मिनट बना लेंगे।
  • ध्यान रखें कि रंग भरने के लिए आप बोतल का यूज करें।

बॉर्डर रंगोली डिजाइन (Border Rangoli Designs)

Border Rangoli Designs

  • अगर आपके पास समय कम हैं, लेकिन आप माता के स्वागत के लिए रंगोली बनाना चाहती हैं, तो बॉर्डर डिजाइन बना सकती हैं।
  • इस तरह का डिजाइन मात्र 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा।
  • माता के स्वागत के लिए आप दरवाजों के किनारों पर दिए भी जला सकती हैं।
  • आप इस डिजाइन को लाल रंग की चूड़ियों की मदद से भी बना सकती हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- poonam_patil_88_insta, rangoli.indian_insta, knot9, Poonam Hedau Rangoli_Youtube

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP