herzindagi
shivling ke upay

क्या शिवलिंग पर गुड़हल के फूल चढ़ाने चाहिए?

भगवान शिव की असीन कृपा पाने के लिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए भक्त हर संभव प्रयास करते हैं। महादेव पर जल, शमी, धतूरा, अक्षत चढ़ाने के अलावा लोग फूल भी अर्पित करते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-03-11, 12:52 IST

भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए भक्ति उनकी पूजा में भांग धतूरा चढ़ाने के अलावा तरह-तरह के फूल भी अर्पित करते हैं। कहते हैं भोले भंडारी की असीम कृपा पाने के लिए उन्हें प्रसन्न करना जरूरी होता है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए शिव जी की पसंदीदा चीजों को अर्पित करना भी जरूरी होता है। हालांकि, शास्त्रों में कुछ फूलों को शिवलिंग पर चढ़ाना वर्जित भी बताया गया है। वहीं, भोलेनाथ की पसंदीदा फूलों के बारे में भी शास्त्र में चर्चा की गई है। शास्त्रों के अनुसार, महादेव को कनैर के फूल, परिजात के फूल, धतुरे के फूल, शमी के फूल आदि अतिप्रिय हैं। दूसरी तरफ, शिवलिंग पर कुछ लाल फूलों को चढ़ाने की मनाही है। पर, क्या आपको पता है शिव जी पर गुड़हल के फूल चढ़ाना चाहिए या नहीं? अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको विस्तार से बताते हैं।

क्या शिवलिंग पर गुड़हल के फूल चढ़ाने चाहिए? 

shivling ki puja kaise karein

गुड़हल के फूल को बहुत ऊर्जावान माना जाता है। देवी की उपासना में इसका विशेष प्रयोग होता है। चूंकि, देवी को लाल गुड़हल के फूल बेहद प्रिय है और देवी की पसंदीदा चीज शिव जी को भी प्रिय होते हैं। ऐसे में शिवलिंग पर गुड़हल के फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है। कहते हैं, नियमित रूप से महादेव को गुड़हल अर्पित करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही, भक्तों को शारीरिक समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है।

इसे भी पढ़ें- शिव जी को बेहद प्रिय हैं ये पंच पुष्प, जल्द होंगे प्रसन्न

गुड़हल के फूल का महत्व 

which flower is best to offer shivling

पुराणों के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि गुड़हल फूल के शुरूआती भाग में ब्रह्मा का वास होता है। मध्य भाग में भगवान विष्णु का और अंतिम भाग में भगवान महेश यानी देवों के देव महादेव का वास होता है। वहीं, अंकुरण भाग, शक्ति का स्वरुप यानी मां दुर्गा का वास होता है। ऐसी मान्यता है कि शिवलिंग पर गुड़हल के फूल चढ़ाने के विशेष कृपा बरसती है। गुड़हल के फूल शिव जी को अर्पित करने से समस्त कष्टों का निवारण होता है। साथ ही भक्तों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ती होती है। अगर आप भी हर सोमवार को शिव जी की पूजा करते हैं, तो इस दिन शिवलिंग पर एक लोटा जल चढ़ाने के अलावा गुड़हल के फूल भी अर्पित कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं शिव जी का लिंग के रूप में पूजन क्यों किया जाता है

 

 

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Freepik, Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।