क्या रात में मेहंदी लगा सकते हैं?

हिंदू धर्म में पहर के हिसाब से भी काम करने के महत्व के बारे में बताया गया है। अब ऐसे में क्या रात में मेहंदी लगाना शुभ या अशुभ है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
can we apply mehendi at night as per astrology

हिंदू धर्म में, रात्रि को कुछ कार्यों के लिए शुभ और कुछ के लिए अशुभ माना जाता है। यह मान्यताएं सदियों से चली आ रही हैं और इनका आधार धार्मिक ग्रंथ, ज्योतिष और लोक मान्यताएं हैं। जैसे कि ब्रह्म मुहूर्त को विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस समय में याद किया हुआ लंबे समय तक याद रहता है। रात्रि में भगवान की पूजा-अर्चना करना बहुत शुभ माना जाता है। विशेषकर प्रदोष काल और ब्रह्म मुहूर्त में की गई पूजा विशेष फलदायी होती है। रात्रि का समय ध्यान और योग के लिए भी उत्तम माना जाता है। इस समय में मन शांत और एकाग्र होता है। कुछ विशेष कार्य जैसे कि अंतिम संस्कार, गृह प्रवेश आदि रात में नहीं किए जाते हैं। अब ऐसे में क्या रात्रि में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है या अशुभ। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रात में मेंहदी लगाना शुभ या अशुभ?

mehendi

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रात्रि में मेहंदी लगाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मेंहदी में खुशबू होती है। जो नकारात्मक ऊर्जा को रात्रि में आकर्षित करती है और इसे रात में लगाना सही नहीं माना जाता है, लेकिन अधिकतर महिलाएं रात्रि में मेहंदी लगाती हैं। अगर आप भी रात्रि में मेहंदी लगाती हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि अपने हाथ पर लाल कलावा बांधकर ही मेंहदी लगानी चाहिए। जिससे नकारात्मकता का प्रभाव कम हो सकता है। इतना ही नहीं, आपने देखा होगा विवाह में जब मेहंदी की रस्म होती है तो दिन में ही होती है। क्योंकि दिन में मेंहदी लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और किसी भी तरह की विघ्न या बाधाएं नहीं आती है। रात्रि में मेहंदी लगाने से बचना चाहिए। इससे मानसिक परेशानियां बढ़ सकती है।

ज्योतिष शास्त्र में दिन के हिसाब से लगाने का महत्व

henna-2

ज्योतिष शास्त्र में दिन के अनुसार मेहंदी लगाने का महत्व बताया गया है, और इसे आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाला माना जाता है। सोमवार के दिन मेहंदी लगाने से पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं। मंगलवार के दिन मेहंदी लगाने से ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होती है। बुधवार के इस दिन मेहंदी लगाने से बुद्धि और रचनात्मकता में सुधार होता है। गुरुवार के इस दिन मेहंदी लगाने से सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है। शुक्रवार के इस दिन मेहंदी लगाने से प्रेम और सौंदर्य में वृद्धि होती है। शनिवार के इस दिन मेहंदी लगाने से धैर्य और स्थिरता में वृद्धि होती है। रविवार के इस दिन मेहंदी लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

इसे जरूर पढ़ें - दुल्हन के किस हाथ में मेहंदी से दूल्हे का नाम लिखना होता है शुभ, जानें ज्योतिष की राय

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP