दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट से 200 से कम में खरीदें कुछ बेहतरीन चीजें

क्या आप भी सरोजिनी नगर मार्केट जानें का बना रही हैं प्लान तो 200 से कम में ये चीजें जरूर खरीदें।

What is best to buy in Sarojini Nagar market

सरोजिनी नगर मार्केट दिल्ली स्थित लोगों के लिए काफी खास जगह है। कई लोग जो बाहर से दिल्ली पहली बार आते हैं उनका सपना होता है कि वह सरोजिनी नगर मार्केट जरुर जाएं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि दिल्ली के फेमस बाजार यानी सरोजिनी नगर मार्केट से आप 200 से भी कम दाम पर क्या- क्या खरीद सकती हैं।

सरोजिनी नगर मार्केट आपको किसी ऐसे के साथ जाना चाहिए जिसे अच्छे से बार्गेनिंग करना आता हो। यदि आप यहां अच्छे से बार्गेनिंग करती हैं तो आपको 200 से भी कम दाम में आसानी से आपके घर के लिए कुछ चीजें वह भी अच्छी क्वालिटी में मिल जाएंगा।

बेडशीट

sarojini nagar market clothes price

सरोजिनी नगर मार्केट में आपको कम दाम में आसानी से बेडशीट मिल जाएंगा। यहां आप 60 रुपये से लेकर 200 रुपये में आसानी से बेडशीट खरीद सकती हैं। यहां कई प्रकार के बेडशीट आपको मिल जाएंगे। जैसे कि आप चाहे तो आप यहां से कॉटन वेलवेट तथा कई अन्य मटेरियल का भी बेडशीट खरीद सकती हैं। कम दाम होने के साथ ही यहां आपको काफी अच्छे मटेरियल का बेडशीट मिल जाएंगा।

इसे जरूर पढ़ें:दुल्हन से जुड़ी इन 5 अहम चीजों को खरीदने के लिए बेस्ट है सरोजिनी नगर मार्केट

पायदान

sarojini nagar online shopping

कई तरह के पायदान आप यहां से खरीद सकती हैं। पायदान की कई तरह की वैरायटी होती हैं। पायदान आपको यहां करीब 50 रुपये से 150 रुपये में काफी अच्छी क्वालिटी का मिल जाएंगा। बता दे कि सरोजिनी नगर मार्केट से आप बारगेनिंग करके काफी अच्छी क्वालिटी का पायदान खरीद सकती हैं। यहां आपको कई वैरायटी के पायदान मिल जाएंगे जैसे कि कई लोग ठंड के दिनों के लिए मोटा पायदान लेना चाहते हैं। यहां हजारों वैरायटी की चीजें उपलब्ध होती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:सरोजिनी मार्केट में 300 से लेकर 500 रुपये तक मिल जाएंगे 'Zara-H&M' के कपड़े

पर्दे

sarojini nagar shopping

घर के लिए हम सभी पर्दे खरीदते ही हैं। पर्दे अगर आप किसी नार्मल दुकान से खरीदने जाओगे तो आपको करीब 1000 रुपये खर्च करने पड़ेगे। पर्दे आपको काफी कम दाम में सरोजिनी नगर मार्केट में आसानी से मिल जाएंगा। कई वैरायटी और रंग के पर्दे आपको आसानी से सरोजिनी नगर मार्केट में मिल जाएंगे। बता दे कि सरोजिनी नगर मार्केट काफी बड़ी बाजार है। यहां आपको पर्दे के कई दुकान देखने को मिलेगे। आपको अच्छे से बारगेनिंग करके ही पर्दे खरीदना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Image Credit: Freepik







HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP